राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोटा पुलिस ने मदद मांगने के बहाने राहगीरों को रोककर मोबाइल लूटने वाले छह आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। सभी आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सूरजपुर पुल के पास इमरजेंसी कॉल का बहाना बनाकर रोका एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम जोगीपुर में रहने वाले योगेश यादव(19) ने 24 जुलाई को थाना पहुंचकर लूटपाट की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सूरजपुर पुल के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने इमरजेंसी में काल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोक लिया। जैसे ही योगेश ने मदद के लिए रुककर बात करनी चाही, आरोपित ने उसका मोबाइल झपट लिया और उसकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। हुलिए के आधार पर घेराबंदी, कड़ाई से पूछताछ में उगला सच पुलिस की टीम ने पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु उर्फ कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया गया। पहले तो वे गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपित युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
