राष्ट्रवाणी: बिलासपुर नेवस उपदाते : बिलासपुर. तोरवा मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार कराए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की है. विवाद बढ़ने के बाद निगम ने टास्क कर्मचारी रेखा सिंह को वहां से हटा दिया है. इस घटना के बाद मुक्तिधाम की व्यवस्था को लेकर भी निगम ने सख्ती बरतने का फैसला किया है. नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि तोरवा मुक्तिधाम में अब केवल इंसानों का ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद की स्थिति न बने. मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था. उनका कहना था कि मुक्तिधाम मानव शवों के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित है, ऐसे में वहां पालतू पशुओं का अंतिम संस्कार कराना उचित नहीं है. विरोध के बाद स्थानीय लोग तोरवा थाने भी पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी. पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अलग स्थान और व्यवस्था विकसित करने पर भी काम किया जाएगा. कोरबा. दीपका में एक व्यवसायी द्वारा नकली आयल का कारोबार किया जा रहा था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब कोलकोता से पहुंचे कंपनी के अधिकारी ने जांच की. उनकी शिकायत पर दबिश देते हुए पुलिस ने 20 लीटर क्षमता वाले 192 नग डीजल एग्जास्ट फ्यूल के डिब्बे को बरामद किया है. जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार 250 रूपए आंकी गई है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल कोलकाता के आयल निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बीते कुछ दिनों से टाटा मोटर्स के नाम पर नकली आयल बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी. जिसके आधार पर पी 37 पीएम सरनी कोलकाता से कंपनी के अधिकारी शनि घोष दीपका पहुंचे थे. उन्होंने जांच उपरांत मामले की शिकायत पुलिस से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू की टीम ने एक दुकान में दबिश दी. जांच के दौरान पुलिस को दुकान से 192 नग टाटा मोटर्स डीजल एग्जोस्ट फ्यूल मिला. जिसमें डीईएफ सील बंद आयल भी शामिल था. पुलिस ने 2 लाख 66 हजार 250 रूपए कीमती आयल को बरामद कर लिया. मामले में पुरानी बस्ती कोरबा निवासी चैतन्य मनहर के खिलाफ धारा 318 (4), 347, 349 व 63 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. रायगढ़. अंधेरे में बिना किसी संकेत के लापरवाहीपूर्वक खड़ी ट्रेलर से बाइक के टकरा जाने पर एक युवक की मौत हो गई. जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा है, जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है और ट्रेलर चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है. हादसा चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के देवबहाल निवासी नेतराम राठिया गुरुवार की शाम को अपने बेटे और एक अन्य ग्रामीण के साथ बाइक से बंगुरसिया गया था. बंगुरसिया के लोक सेवा केंद्र से पैसा निकालने के बाद वे तीनों वापस अपने गांव आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में मां मंगला प्लांट के पास अंधेरे में सड़क पर बिना किसी संकेत के खड़ी ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई. ट्रेलर से टकराकर वे बाइक सहित सड़क पर गिर गए तथा गंभीर चोट आने के कारण ग्रामीण आनंद राठिया की मौके पर ही मौत हो गई. नेतराम राठिया व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग वहां जमा हो गए तथा पुलिस को इसकी सूचना दी. चालक के खिलाफ जुर्म दर्जः पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा तथा मृतक आनंद राठिया के शव को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम उपरांत उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. लापरवाहीपूर्वक ट्रेलर खड़े करने के मामले में चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए पुलिस ने आगे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है. रायगढ़. जिले में 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला कोर्ट पहुंचने के बाद सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने आरोपी को अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई. यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है. मामले के अनुसार, 22 अगस्त 2023 को बच्ची की मां ने पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसका पति काम के लिए प्लांट गया हुआ था और वह बच्चों के साथ घर पर थी. दोपहर करीब 1 बजे आरोपी राजू महतो उसके घर आया और बोला कि वह थोड़ी देर आराम करना चाहता है. महिला ने उसे घर के अंदर आराम करने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी कमरे में चला गया, जहां चटाई पर उसकी दो साल की बेटी सो रही थी. इसी दौरान उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. वह तुरंत कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर उसने आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देखा. पीड़िता की मां को देखते ही आरोपी राजू महतो मौके से भाग गया. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले की सुनवाई करते हुए एफटीएससी पॉक्सो कोर्ट घरघोड़ा के विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी ने आरोपी राजू महतो को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने उसे जीवन के अंतिम सांस तक जेल में रहने के आदेश दिया है. इसके साथ ही अलग-अलग धाराओं में आरोपी पर 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. कोर्ट ने दो साल की पीड़ित बच्ची को क्षतिपूर्ति के तौर पर 6 लाख रुपए दिलाने की अनुशंसा की है. यह राशि विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से दी जाएगी. मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अर्चना प्रेम मिश्रा ने पैरवी की. मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ बयान नहीं दिया था. इसके बावजूद कोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट और जांच अधिकारी की सही तरीके से की गई जांच के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई.
Trending
- पॉवर सेंटर : रसूख… रिश्वत… सब्र किसे है?… बकाया… ‘मोक्ष’ के रास्ते… नकेल… डेपुटेशन… लेट रिस्पांस… – आशीष तिवारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, हटाई गई टास्क कर्मी… नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा था नकली आयल… मासूम से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, कज सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- अाप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश के अंदर चलाया जा रहा है पैसा कानून… – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: अफीम की खेती मामले में 9 सितंबर से होगी सुनवाई… जिले की 42 खदानों से उत्खनन निरस्त करने के आदेश… रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार गायब… – राष्ट्रवाणी
- संविधान में असंतुलन, नेतृत्व असमानता व उपेक्षा पर कमल सोनी का चेम्बर से इस्तीफा
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
