राष्ट्रवाणी, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार पहले घोषित 27 मई 2026, बुधवार के अवकाश को बदलकर अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व अधिसूचना क्रमांक GENS-1001/86/2025-GAD-5 दिनांक 6 नवंबर 2025 के संदर्भ में जारी किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के लिए अब 28 मई 2026 को अवकाश प्रभावी रहेगा। आदेश पर उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के हस्ताक्षर हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version