Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»बलरामपुर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत 53 अन्य घायल
Blog

बलरामपुर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत 53 अन्य घायल

atulpradhanBy atulpradhanMay 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बलरामपुर में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन की मौत 53 अन्य घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 53 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में आज दोपहर एक बाराती बस गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तीन लोगों– ममेश बड़ा (13), महिला महंती कुजूर (30) और बनेशरा तिर्की (18) की मौत हो गई तथा 53 अन्य बाराती घायल हो गए.

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि बस शंकरगढ़ से बारातियों को लेकर झारखंड जा रही थी. बस में लगभग 70 बाराती सवार थे. बस जब दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे कंठी घाट के करीब पहुंची तब अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. अधिकारियों ने बताया कि वहां से गुजर रहे मुसाफिरों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी तब तत्काल घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा 53 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में घायल 46 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय बलरामपुर में किया जा रहा है. गंभीर रूप घायल सात लोगों को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बलरामपुर के जिलाधिकारी राजेंद्र कटारा जिला चिकित्सालय पहुंच गए तथा घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तान के परमाणु हथियारों को आईएईए की निगरानी में लिया जाना चाहिए: राजनाथ
Next Article मध्यप्रदेश के वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य में बसाए जा सकते हैं चीते
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.