राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बलरामपुर : बलरामपुर जिले के थाना चांदो क्षेत्र के ग्राम जोड़ाडूमर में पत्नी से छेड़छाड़ के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पहाड़ में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पियार टोली पंचायत कूरडीह निवासी गया यादव ने थाना चांदो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहा था। 25 जुलाई की दोपहर ग्राम जोड़ा डूमर निवासी राजेश कोरवा जब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि वही अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ गलत नियत से जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। इसे देखकर राजेश आग-बबूला हो गया। आरोप है कि इसके बाद राजेश कोरवा (32)निवासी जोड़ाडूमर तथा राजू कोरवा (39) निवासी पियारटोली और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उस मानसिक विक्षिप्त युवक को पकड़ लिया। तीनों ने हाथ और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों अपने-अपने घर वापस आ गए। पुलिस को भनक न लगे इसलिए आरोपितों ने मृतक के शव को पहाड़ में ले जाकर दफना दिया।रिपोर्ट पर थाना चांदो में अपराध धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। थाना चांदो और गणेश मोड़ चौकी की पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल ग्राम पियारटोली पहुंचकर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद राजेश कोरवा और राजू कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को बरामद करने और तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की आगे विवेचना जारी है।
Trending
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
