राष्ट्रवाणी: 90 साल की उम्र में जहां ज्यादातर लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को आरामदायक बनाने पर ध्यान देते हैं, वहीं जापान के तोशिसुके कनाज़ावा आज भी बॉडीबिल्डिंग के मंच पर उतर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने 85 साल से ज्यादा उम्र वाली कैटेगरी में ऑल जापान मास्टर्स फिटनेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. यह उनका 19वां नेशनल टाइटल है. खास बात यह है कि उनकी फिटनेस का एक बड़ा हिस्सा ऐसी डाइट से जुड़ा है, जिसमें वह कई दशकों से मांस और मछली नहीं खाते. ऐसे में लोग उनकी डाइट के बारे में जानना चाहते हैं. तोशिसुके केवल वेजिटेरियन खाने को ही अपनी डाइत में शामिल करते हैं. जानिए 90 की उम्र में उनकी फिटनेस का राज. कनाजावा का बॉडीबिल्डिंग से रिश्ता नया नहीं है. उन्होंने कम उम्र में ही इस खेल को अपनाया था और 24 साल की उम्र में मिस्टर जापान का खिताब भी जीता. इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिस्सा लिया. 1967 में उन्होंने मिस्टर यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उनकी मुलाकात उस दौर के बड़े नामों में शामिल अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर और सर्जियो ओलिविया से हुई. हालांकि, 30 की उम्र के बाद उन्होंने प्रतियोगिताओं से दूरी बना ली थी. करीब 50 साल की उम्र में उन्होंने दोबारा बॉडीबिल्डिंग शुरू की. इसकी एक वजह उनकी पत्नी भी थीं, जो उस समय बीमार रहती थीं. कनाजावा चाहते थे कि उनकी पत्नी उन्हें फिर से फिट और प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए देखें. बाद में पत्नी के निधन के बाद भी उन्होंने इस सफर को जारी रखा. कनाजावा की डाइट सुनने में काफी साधारण लग सकती है. उन्होंने बताया है कि करीब 50 साल की उम्र में बॉडीबिल्डिंग में वापसी के बाद उन्होंने मांस और मछली खाना छोड़ दिया था. उनके नाश्ते में आमतौर पर ब्राउन राइस, नट्टो और मिसो सूप शामिल होते हैं. नट्टो फर्मेंटेड सोयाबीन से तैयार किया जाता है और जापानी खाने में इसका इस्तेमाल काफी आम है. मिसो भी सोयाबीन से तैयार किया जाने वाला एक पारंपरिक जापानी फूड है. दोपहर और रात के खाने में भी ब्राउन राइस उनकी डाइट का हिस्सा रहता है. वह इसमें थोड़ा सा फ्यूरिकाके डालते हैं, जो जापानी सीजनिंग है. इसके अलावा वह दिन में तीन बार प्रोटीन ड्रिंक लेते हैं. कनाजावा सिर्फ खाने पर निर्भर नहीं रहते. वह नियमित ट्रेनिंग करते हैं और उम्र के हिसाब से अपनी एक्सरसाइज में बदलाव भी कर चुके हैं. अब वह पहले की तरह स्क्वैट्स और बेंच प्रेस नहीं करते, बल्कि मशीनों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं. वह करीब दो घंटे की ट्रेनिंग करते हैं और हफ्ते में छह दिन जिम जाते हैं. उम्र बढ़ने के साथ शरीर को रिकवर होने में ज्यादा समय लगने के कारण वह सेट्स के बीच पर्याप्त आराम और करीब सात घंटे की नींद पर भी ध्यान देते हैं. उन्होंने धूम्रपान और शराब से भी दूरी बनाए रखी है. कनाजावा अपनी लंबी फिटनेस जर्नी में खान-पान, एक्सरसाइज और अनुशासन को अहम मानते हैं. कनाजावा का सफर सिर्फ उनका 19वां खिताब तक नहीं है. 90 की उम्र में भी वह प्रतियोगिताओं में आगे हिस्सा लेने का लक्ष्य रखते हैं. उनका सपना उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को समझने और डाइट व ट्रेनिंग के जरिए शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने का है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- IPO News: शराब बनाने वाली कार्ल्सबर्ग समेत 4 कंपनियों के आईपीओ को हरी झंडी, सेबी ने दी मंजूरी; किस कंपनी का कितना इश्यू? – राष्ट्रवाणी
- LPG सिलिंडर नहीं आ रहा? रायपुर में गैस और बिजली कनेक्शन की e-KYC अनिवार्य, ऑफलाइन-ऑनलाइन ऐसे करें वेरिफिकेशन – राष्ट्रवाणी
- एनसीएल की खड़िया कोयला परियोजना 20 मिलियन टन क्षमता का विस्तार करेगी, यूपी की सबसे बड़ी बनेगी – भारतीय पीएसयू
- फेसबुक पर दोस्ती फिर मुनाफे का झांसा, रायपुर में डॉक्टर से क्रिप्टो और USDT ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी – राष्ट्रवाणी
- Vote Chori in Youth Congress Election: ‘1000 रुपए प्रतिदिन…दूसरे राज्यों से बुलाकर लोगों से डलवाए वोट’ यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी के ही नेताओं ने खोली पोल – राष्ट्रवाणी
- ₹10000 के UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR, आपको और कौन से चुकाने होंगे चार्ज? पूरा कैलकुलेशन – राष्ट्रवाणी
- एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव? – राष्ट्रवाणी
- जानवर गंदा पानी भी पचा लेते हैं इंसान क्यों नहीं, कितना अलग है सिस्टम? – राष्ट्रवाणी
