Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»बरेली के स्कूल में प­ढ़ा रही पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी पर रोक
Country

बरेली के स्कूल में प­ढ़ा रही पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी पर रोक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बरेली के स्कूल में प­ढ़ा रही पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी पर रोक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रयागराज/नयी दिल्ली. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुमैला खान नामक एक महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है जो कथित पाकिस्तानी नागरिक है और 2015 से बरेली के एक प्राथमिक विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रही है. शुमैला खान की रिट याचिका पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद की पीठ ने बुधवार को यह आदेश दिया.

शुमैला खान ने अपने खिलाफ 14 जनवरी, 2025 को दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध के साथ यह याचिका दायर की थी. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि खान एक पाकिस्तानी नागरिक है और वह अवैध रूप से भारत में रह रही है. प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि वह फर्जी निवास प्रमाण पत्र के आधार पर बरेली के फतेहगंज ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय (माधोपुर) में बतौर सहायक अध्यापिका कार्यरत है.

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उनकी मुवक्किल के निवास प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के खिलाफ पहले ही रिट याचिका 5658 (2025) (शुमैला खान उर्फ फुरकाना बनाम उत्तर प्रदेश सरकार) लंबित है जिसमें पर्याप्त सुनवाई हो चुकी है. इस पर अदालत ने कहा, “हम रिट संख्या 5658 के साथ इस मामले को संलग्न करते हैं और चूंकि यह मुद्दा याचिकाकर्ता की नागरिकता से जुड़ा है, हम यह व्यवस्था देते हैं कि सुनवाई की अगली तिथि तक याचिकाकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया जाए.” अदालत ने इस मामले की सात अक्टूबर, 2025 को अगली सुनवाई तय की.

भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी पकड़े गए
दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 25 लोगों को पकड़ा है, जिनमें से 23 उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से पकड़े गए. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में पांच नाबालिग और 10 महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा कि ये सभी लोग किसी भी कानूनी अनुमति या आवासीय दस्तावेजों के बिना पिछले आठ वर्षों से भारत में रह रहे थे.
पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली में अभियान चलाया, जिसके बाद दो बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा गया. उनकी पहचान हसन शेख (35) और अब्दुल शेख (37) के रूप में हुई और दोनों बांग्लादेश के सतखीरा जिले के निवासी हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके कई रिश्तेदार और सहयोगी कानपुर देहात में रह रहे हैं. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापा मारने के बाद 23 और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleओडिशा में बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
Next Article लद्दाख में कुल मिलाकर सुरक्षा स्थिति सामान्य: उपराज्यपाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.