Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था

August 28, 2025

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ब्रिटेन में भारतीय अपराधियों को सजा सुनाए जाने के बाद ही निर्वासित किया जाएगा
International

ब्रिटेन में भारतीय अपराधियों को सजा सुनाए जाने के बाद ही निर्वासित किया जाएगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ब्रिटेन में भारतीय अपराधियों को सजा सुनाए जाने के बाद ही निर्वासित किया जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन: भारत को ब्रिटेन सरकार द्वारा उन देशों की विस्तारित सूची में शामिल किया गया है, जिसमें विदेशी अपराधियों को सजा सुनाए जाने के बाद और उनकी अपील सुने जाने से पहले ही निर्वासित किया जाएगा। यह कदम ब्रिटेन में बढ़ते आव्रजन पर अंकुश लगाने के उपायों के तहत उठाया गया है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि उसकी ‘डिपोर्ट नाउ अपील लेटर’ योजना का दायरा मौजूदा आठ देशों से बढ़ाकर 23 देशों तक किया जाएगा। इन देशों के नागरिकों को अपील दाखिल करने से पहले ही उनके देश वापस भेजा जाएगा। वे वहां से वीडियो तकनीक के माध्यम से सुनवाई में भाग ले सकेंगे।

गृह मंत्री यवेट कूपर ने कहा, ‘‘काफी समय से विदेशी अपराधी हमारी आव्रजन प्रणाली का फायदा उठाकर महीनों या वर्षों तक ब्रिटेन में रह रहे हैं, जबकि उनकी अपील लंबित रहती है। यह अब खत्म होना चाहिए। हमारे देश में अपराध करने वालों को व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं दी जा सकती।’’ इस योजना के तहत 2023 में कंजर्वेटिव गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने जिन आठ देशों को शामिल किया था, वे फिनलैंड, नाइजीरिया, एस्तोनिया, अल्बानिया, बेलीज, मॉरीशस, तंजानिया और कोसोवो थे।

अब भारत के साथ अंगोला, आॅस्ट्रेलिया, बोत्सवाना, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, गुयाना, इंडोनेशिया, केन्या, लातविया, लेबनान, मलेशिया, युगांडा और जाम्बिया को भी इसमें शामिल किया गया है। विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, ‘‘हम अधिक से अधिक देशों के साथ साझेदारी बढ़ा रहे हैं, ताकि विदेशी अपराधियों को जल्दी से जल्दी वापस भेजा जा सके और वे चाहे तो अपने देश से सुरक्षित तरीके से अपील कर सकें।’’

गृह मंत्रालय के अनुसार, पहले इन देशों के अपराधी अपील प्रक्रिया के दौरान महीनों या वर्षों तक ब्रिटेन में रहते थे, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। जुलाई 2024 में लेबर पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद से करीब 5,200 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, सरकार नए सीमा सुरक्षा, शरण और आव्रजन विधेयक के तहत ऐसे शरणार्थियों से शरण का अधिकार छीनने की तैयारी कर रही है, जो गंभीर यौन अपराध करते हैं। इस बीच, ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने घोषणा की कि पहले विदेशी अपराधियों को सजा का 50 प्रतिशत पूरा करने के बाद ही निर्वासित किया जा सकता था, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 30 प्रतिशत कर दी गई है। नयी व्यवस्था के तहत अपराधियों को जेल से सीधे प्रर्त्यिपत कर दिया जाएगा और उन्हें ब्रिटेन में पुन? प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हालांकि, आतंकवादियों, हत्यारों और उम्रकैद की सजा पाए अपराधियों को पूरी सजा काटनी होगी। न्याय मंत्री शबाना महमूद ने कहा, ‘‘हमारा संदेश साफ है-अगर आप हमारी मेहमाननवाज़ी का दुरुपयोग करते हैं और कानून तोड़ते हैं, तो हम आपको वापस भेज देंगे।’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफरहान अख्तर निर्मित ‘बूंग’ मेलबर्न फिल्म महोत्सव 2025 की ‘स्पॉटलाइट’ फिल्म बनी
Next Article राज्यसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने मणिपुर में शांति एवं स्थिरता कायम किए जाने पर दिया जोर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; 12 लोगों की मौत, 48 घायल

August 28, 2025
International

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी करने वाले हमलावर के हथियार पर लिखा था ‘न्यूक इंडिया’

August 28, 2025
International

यूक्रेन संघर्ष ‘मोदी का युद्ध’ है : व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार नवारो ने लगाया आरोप

August 28, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम था

August 28, 2025

अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश और जमीन हड़पने के आरोप में छह गिरफ्तार

August 28, 2025

दबाव पड़ा तो अमित शाह की वंशवाद की राजनीति और चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करूंगी: ममता

August 28, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.