लंदन. वाल्सॉल में भारतीय मूल की एक महिला के नस्लवाद से प्रेरित यौन उत्पीड़न के संदेह में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है और उसे बुधवार को र्बिमंघम मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि स्टॉकलैंड ग्रीन के 32 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश व्यक्ति जॉन एशबी पर मंगलवार शाम आरोप लगाया गया. बलात्कार का यह आरोप 20 वर्षीय स्थानीय सिख छात्रा पर शनिवार रात वॉल्सॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में हुए हमले के बाद लगाया गया है.

पुलिस ने कहा, ”उस पर यौन उत्पीड़न, गला घोंटने, नस्लभेदी हमले के कारण शारीरिक क्षति पहुंचाने और लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है.” जांच का नेतृत्व कर रहे वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की जन सुरक्षा इकाई के अधिकारी रोनन टायरर ने कहा कि जिस युवती पर हमला हुआ, उसे आरोप तय करने के निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version