राष्ट्रवाणी 9 अप्रैल 2026। बिलासपुर में SSP रजनीश सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जारी आदेशों के तहत कई पुलिस थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि अन्य अधिकारियों और कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें 13 निरीक्षक (Inspector), 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 8 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल स्तर के कर्मचारी शामिल हैं.. जारी आदेश के अनुसार शहर के कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. तबादलों को पुलिस तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
थानों की कार्यप्रणाली में होगा सुधार
पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी. अब थानों पर दबाव कम होगा और पुलिसकर्मियों का जांच पर फोकस बढ़ेगा. इस फेरबदल की खास बात यह है कि पहली बार कानून-व्यवस्था और जांच कार्य को अलग-अलग करने की दिशा में कदम उठाया गया है. इसके तहत कुछ इंस्पेक्टरों को छत्तीसगढ़ पुलिस के सिटी पुलिस अधीक्षक (CSP) और एसडीओपी कार्यालयों में तैनात किया गया है.

प्रभारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए गए निर्देश
इनमें हिर्री, कोनी और तोरवा सहित अन्य थानों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसका मकसद सिर्फ इतना ही है कि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके और जनसामान्य की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके. अब सभी नवनियुक्त प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से थानों पर काम का दबाव कम होगा और गंभीर मामलों की विवेचना पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा. साथ ही अपराधों की जांच को अधिक पारदर्शी और तेज बनाने में भी मदद मिलेगी.

