राष्ट्रवाणी: कग अककिदेनत News: प्रतीक पटनायक, धमतरी. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर सोमवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कुरूद-विशाखापट्टनम के कुरूद थाना क्षेत्र के आज सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई. वह रायपुर से लौट रहा था. इस दौरान कग 05 अम 1600 क्रमांक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकराई. हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त की. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी

