Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

February 24, 2026

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»CG Budget 2026: किसानों, युवाओं से महिलाओं तक, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं
Chhattisgarh

CG Budget 2026: किसानों, युवाओं से महिलाओं तक, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CG Budget 2026: किसानों, युवाओं से महिलाओं तक, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का रहा और ‘संकल्प’ विषय पर आधारित है। उन्होंने इसके माध्यम से प्रदेश के विकास का एक विस्तृत रोडमैप रखा है।

‘संकल्प’ थीम का क्या है मतलब
साय सरकार का तीसरा बजट ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद ‘संकल्प’ के थीम पर आधारित है। जिसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने की ये बड़ी घोषणाएं
यह बजट किसानों, महिलाओं, बेटियों, उद्योग, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर केंद्रित है। किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना में 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान है। उन्हें ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा भी मिलेगी। भूमिहीन कृषि मजदूरों और परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नेचुरल फॉर्मिंग को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान है। कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपये और मार्कफेड को 6 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। किसानों और कृषि मजदूरों के लिए दुर्घटना बीमा योजना भी शुरू की गई है। महिलाओं और बेटियों के लिए महतारी वंदन योजना में 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान है। 18 वर्ष पूरे होने पर बेटियों को डेढ़ लाख रुपये की राशि मिलेगी। महिलाओं को भूमि क्रय पर 50 फीसदी छूट दी जाएगी। 250 महतारी सदन और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा।

उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिए खोला खजाना
प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पांच प्रमुख शहरों के हवाई अड्डों पर विक्रय केंद्र खोलने का प्रावधान है। स्टार्टअप और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में रायपुर में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड अस्पताल बनेगा। चिरमिरी में एक नया जिला अस्पताल भी स्थापित किया जाएगा।

अधोसंरचना और विकास के लिए एलान
आयुष्मान योजना के लिए 1500 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान है। रायपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए 200 सीट का छात्रावास बनेगा, साथ ही बस्तर को शिक्षा का केंद्र बनाने पर जोर है। मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बस्तर-सरगुजा विकास के लिए बड़े प्रावधान हैं, जिसमें मटनार और देवरगांव बैराज निर्माण के लिए 2024 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, अधोसंरचना मिशन और स्टार्टअप मिशन भी शुरू किए जाएंगे।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleChhattisgarh Budget 2026: रानी दुर्गावती योजना का एलान, बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
Next Article CG Budget 2026: गांव, किसान, विकास और दुर्घटना बीमा से पेंशन तक, किसानों के लिए बजट में कई अहम घोषणाएं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

February 24, 2026
Chhattisgarh

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026
Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

February 24, 2026

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.