राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई भट्ठी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपियों ने 8 लाख रुपए लेकर फर्जी तरीके से तैयार नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रार्थी को दिया था। भिलाई के सेक्टर 2 निवासी दिनेश कुमार ने भिलाई भट्ठी थाने में 9 अगस्त को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनहोंने बताया था कि वर्ष 2023 में उसके बेटे को वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने कुल 8,00,000 रुपए उनसे लिए गए थे। आरोपियों ने दिनेश को विश्वास दिलाने के लिए मंत्रालय से जारी नियुक्ति प्रमाण पत्र बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया था। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगे जाने पर कांकेर निवासी आरोपी भारतेंदु मेश्राम लगातार 3 साल से टालमटोल करता रहा। इस पर दिनेश को अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका हुई। इसके बाद उसने भट्ठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर भारतेंदु मेश्राम सहित भिलाई के कोहका निवासी हनी श्रेष्ट और बालोद निवासी भोजेन्द्र कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों को 11 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Trending
- कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के प्रतिभाशाली युवा योगेश साहू से की मुलाकात
- दुबई में तिरंगे का तांडव,भारतीय शेरनियों ने पाकिस्तान को महज़ 55 रन पर समेटकर औकात याद दिलाई, हरमनप्रीत का ऐतिहासिक छक्का!
- लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के 7 नए मरीज मिले, 16 एक्टिव केस
- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका
- भिलाई में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता, 6 सितंबर को होगा शुभारंभ
- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र

