राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, दंतेवाड़ा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियाररास गांव से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते लक्ष्मण कुंजाम ने अपनी पत्नी झुमकी बाई की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई। घटनास्थल पर मृतका का सिर और धड़ अलग-अलग अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। उन्होंने आसपास जाकर देखा तो हत्या की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति लक्ष्मण कुंजाम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। फिलहाल, पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला: पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र
- बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर – राष्ट्रवाणी
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा कदम, साय सरकार और उनिकेफ मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- रायपुर आंबेडकर अस्पताल में मरीज बेहाल, 2,500 मरीजों पर सिर्फ 91 व्हीलचेयर; स्ट्रेचर के लिए भी लंबा इंतजार – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प; प्राथमिकी (एफआईआर) की मांग पर देर रात तक थाने में धरना – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले, बदबू से खुला राज – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन खाद सप्लाई के नाम पर किसान से 5.40 लाख की ठगी, उप से आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
