राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर की गई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस आज रायपुर में कैंडल मार्च और सत्याग्रह करेगी. शाम 6 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा से अंबेडकर चौक तक निकाले जाने वाले इस कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे. कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. रायपुर. नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी आज रायपुर के अंबेडकर चौक में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी. दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस प्रदर्शन के दौरान संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा. कार्यक्रम को लेकर भीम आर्मी ने प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इित मद्रास के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया है. इसके तहत डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसका पहले चरण में राज्य के 10 संवेदनशील जिलों में क्रियान्वयन होगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक और डेटा-आधारित रणनीति अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है. रायपुर. छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई को शहीद दिवस एवं प्रतिमा लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शहीद कौशल यादव चौक, कालीमाता मंदिर आकाशवाणी के पास होगा. मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री अरूण साव. अध्यक्षता करेंगे छत्तीसगढ़ यादव समाज के संरक्षक जगदीश प्रसाद यादव. विशिष्ट अतिथि विधायक गण सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित नागरिक अपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, महापौर मीनल चौबे, जोन अध्यक्ष व पार्षद मुरली शर्मा एवं एमआईसी सदस्य व पार्षद अमर गिदवानी रहेंगे. रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नए युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए गुरुवार को सदस्यता अभियान की शुरूआत की. यह अभियान दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुआ. दंतेवाड़ा के धुरली पंचायत में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा विशेष रूप से मौजूद रहे. मीडिया प्रभारी वासु शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी ने क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी किया है. पहले चरण में बस्तर को शामिल किया गया है, इसके तहत 25 जुलाई को दोरनापाल व छिंदगढ़ में, 26 जुलाई को तोकापाल नगरनार मंडल में, 27 जुलाई को माकड़ी/फरसगांव, 28 जुलाई को ओरछा मंडल और 29 जुलाई को कांकेर के नई कमेटी हॉल में सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन में नए सदस्यों को भाजयुमो की सदस्यता दिलाई जाएगी. विट्ठल नाम-स्मरण व भजनसंस्थान- हनुमान मंदिर ट्रस्टस्थान- तात्यापारा स्थित मंदिर परिसरसमय- प्रातः 10 से रात्रि 10 बजे तक.प्रतिमा का लोकार्पण शहीद कौशल यादव की पुण्यतिथिसंगठन- छत्तीसगढ़ यादव समाजस्थान- कालीमाता मंदिर आकाशवाणी के पास शहीद कौशल यादव चौकसमय- सुबह 10 बजे सेसिद्ध चक्र महामंडल विधानसंस्थान- श्रीमुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्टस्थान- अमलतास केसल, कचना स्थित मंदिर मेंसमय- सुबह 10 बजे से.
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण
