राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इन घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बोड़ला थाना क्षेत्र के बीचपारा, बोड़ला निवासी प्रगति मरकाम (14 वर्ष), पिता राजेश मरकाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। किशोरी ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बता दें कि रविवार को ही राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता और कांकेर में भी एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
