राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अवैध शराब के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 2 लाख 25 हजार रुपये कीमत की 53 पेटी देसी शराब बरामद की है। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव का है। एसपी भावना पांडेय ने बताया कि दो शातिर आरोपी खिलावन और कमलेश अपने घर में अवैध शराब का जखीरा छिपाकर रखे थे और उसे खपाने की फिराक में बैठे थे। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में भारी मात्रा में देसी शराब की पेटियों की जमाखोरी की गई है। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने बिना देर किए मकान पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई जब घर के अंदर से 53 पेटी देसी शराब का जखीरा बरामद हुआ। जब्त की गई शराब की कुल कीमत दो लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। अब सवाल ये है कि क्या यह सिर्फ दो छुटभैये तस्करों का खेल है या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट है। पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं कि इस अवैध शराब की जमाखोरी और सप्लाई के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ है। धमतरी में नशे की इस सप्लाई चेन को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस अब इस सिंडिकेट की गहराई तक जाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही इस अवैध नेटवर्क के बड़े चेहरों से भी पर्दा उठ सकता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version