Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»CG News: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, आरपी को उम्रकैद की सजा
Chhattisgarh

CG News: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, आरपी को उम्रकैद की सजा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CG News: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, आरपी को उम्रकैद की सजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायगढ़। खाना बनाने को लेकर विवाद में बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना अप्रैल 2024 की है। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बहन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

दोनों बहन ग्राम पतरापाली की रहने वाली थी। उनके बीच अक्सर खाना बनाने को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात नेहा महतो (20 साल) ने छोटी बहन को लौकी छिलने और खाना बनाने कहा, मना करने पर खलबट्टे से सिर पर मार दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। बहन के चिल्लाने से घर वाले जाग ना जाए, इस डर से नेहा ने खलबट्टे से बार-बार बहन के सिर पर मारा। गंभीर चोट के कारण रंजिता कुमारी की जान चली गई।

मृतका के परिजनों ने कोतरा रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके मुताबिक, जिंदल रोड पतरापाली में रहने वाला दिनदयाल महतो की तीन बेटी थी। जिसमें से सबसे बड़ी बेटी रेखा की शादी हो गई है। बाकी दो बेटियां अपने माता-पिता के साथ रह रही थी।

आरोपी बहन नेहा कुमार महतो (20 साल) मृतका रंजिता कुमारी की बड़ी बहन थी। मृतका रंजिता घर में सिलाई का काम करती थी और नेहा घरेलू व रसोई का काम करती थी। कई बार नेहा अपनी छोटी बहन रंजिता से घर के कामों के लिए कहती थी, लेकिन वह उसका हेल्प नहीं करती थी। इससे दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद-मारपीट भी होता था।

24 अप्रैल 2024 की रात 9 बजे बड़ी बहन नेहा कुमारी ने रंजिता कुमारी को लौकी छिल देने और खाना बना देने के लिए कहा तब रंजिता ने उसे मना कर दिया। तब नेहा ने रंजिता से कहा कि खाना नही बनाएगी तो खाना भी मत खाना। इसके बाद नेहा खाना बनाकर रख दी। इस बीच रंजिता ने अपनी बड़ी बहन को खाना खा ली हूं कहकर गुस्सा दिलाई और कमरे में जाकर सो गई। तब नेहा ने अपने पिता को दुकान से शक्कर लाने भेज दिया और किचन में रखे लोहे के खलबट्टे से अपनी ही बहन रंजिता के सिर पर जोर से मारा।

इस दौरान रंजिता के चिल्लाने पर मां जाग जाएगी, यह सोचकर उसने रंजिता के सिर पर फिर से वार कर दिया। जिससे बाद वह शांत पड़ गई। फिर मृतका को कंबल से ढककर लाइट बंद कर दी। जिसके बाद वह उसी कमरे में बैठ गई। नेहा की मां को ड्यूटी में जाना था। इसलिए उसने अपनी मां को उठाया और दोनों साथ में खाना खाए। इस दौरान उसकी मां ने पूछा कि रंजिता खाना खाई क्या, तब बड़ी बहन नेहा ने खाना खाकर सोने की बात कही।

मां के जाने के बाद आरोपी बहन अपनी मृत बहन के साथ ही कमरे में रही और दूसरे दिन अपने पिता को उसे उठाने के लिए भेज दिया। उसके कमरे में जाने पर इस बात का पता चला कि लोहे के खलबट्टे से रंजिता की किसी ने हत्या कर दी है। जिसके बाद पिता ने घटना की जानकारी कोतरा रोड थाने में दी। मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर संदेह के आधार पर परिवार वालों से पूछताछ की। तब संदेह बड़ी बहन पर हुआ और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। जिस पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस प्रकरण में सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन की कोर्ट ने सभी पक्षों को सुना। दोनों धाराओं में नेहा कुमारी महतो को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदण्ड से दंडित किया है। इस मामले में लोक अभियोजक पीएन गुप्ता की ओर से पैरवी की गई।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleगुजरात के व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी, भिलाई के दो आरोपी कुरूद से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छिपे थे दोनों
Next Article गांव में नेपाल जैसी हिंसा भड़काने की धमकी, सरपंच संघ ने थाने में की शिकायत, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.