राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। शहर के अनुपमा चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के पास स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और सदरफ की टीम मौके पर पहुंच गई। दुकान बंद होने के कारण अंदर पहुंचना मुश्किल था, जिसके चलते सदरफ की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और कागज रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर कारणों की जांच करेंगे।
Trending
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद – राष्ट्रवाणी
- कग News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी सदरफ – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में नकली नोट का नेटवर्क: 1.13 करोड़ के बदले मिलने थे 45 करोड़ के नकली नोट, ठगी का केस दर्ज – राष्ट्रवाणी
- चाकूबाजी से सनसनी: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, इधर थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच – राष्ट्रवाणी
- अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का परिणाम घोषित, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- खामोशी से मुस्कान तक… कॉक्लियर इम्प्लांट ने बदली नन्हीं जीविका की जिंदगी – राष्ट्रवाणी
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राष्ट्रवाणी
