Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»CG News : शराब पीने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश, कहा – शिकायत के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर नहीं हो रही कार्रवाई
Chhattisgarh

CG News : शराब पीने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश, कहा – शिकायत के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर नहीं हो रही कार्रवाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CG News : शराब पीने से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों में आक्रोश, कहा – शिकायत के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर नहीं हो रही कार्रवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सक्ती। जिले के करही गांव में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने शराब पी थी और शराब पीने के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मृतकों ने कथित तौर पर गांव में बिक रही शराब का सेवन किया था। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद दोनों को उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का कारण वास्तव में शराब थी या कुछ और। ग्रामीणों का कहना है कि करही में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है और इस पर पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

इस घटना के बाद एक बार फिर बिर्रा पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अवैध शराब और रेत उत्खनन का कारोबार गांव में धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ दिन पहले भी इसी गांव में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक हत्या हुई थी, जिसके बाद भी प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में अवैध शराब बिक्री की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और रासायनिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसहस्रधारा में बादल फटने से तबाही, शिवलिंग जलमग्न, मसूरी में एक मजदूर की मौत…
Next Article सरकार का कड़ा फरमान, हड़ताली NHM कर्मचारी आज काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त, नए सिरे से होगी भर्ती
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.