राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी-सेट) 2026 की संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा चार अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। व्यापम के अनुसार आनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि पर आनलाइन संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी। चार अक्टूबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम ने प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि 28 सितंबर तय की है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश के 10 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे विभिन्न संभागों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र जारी होने के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। व्यापम ने कहा कि आवेदन के दौरान सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि राज्य शासन की व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
Trending
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
