राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। इस संबंध में राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। गुरुवार को राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से प्रभावी हुए इन नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए प्रावधान किए गए हैं। नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को मंडल की वेबसाइट पर प्रोफाइल पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षाएं समूहवार या उप-समूहवार बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पद्धति से की जाएंगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर जारी कर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। कौशल या शारीरिक दक्षता परीक्षा वाले पदों के लिए विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। यह परीक्षा केवल अर्हकारी होगी और संबंधित विभागों को इसे तीन महीने के भीतर पूरा करना होगा। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी समाप्त मानी जाएगी। अंतिम चयन के लिए भी सूची तैयार की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा के अंक, पदों की प्राथमिकता और आरक्षण नियमों का पालन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद कोई प्रतीक्षा या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करनी होगी। मंडल हर वर्ष अगस्त में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। अनुचित साधनों के खिलाफ कड़े प्रावधान लागू रहेंगे।
Trending
- फ्लॉप बल्लेबाजी, लचर कप्तानी और चोट का ड्रामा: श्रीलंका दौरे से पहले ही बेनकाब हुआ टीम इंडिया का खोखलापन!
- रायपुर में कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम, कजप आंदोलन में शामिल दिल्ली-बिहार के तीन बदमाश हथियारों समेत गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर उपदाते : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- सक्ती के एकलव्य छात्रावास में नवमीं के छात्र की संदिग्ध मौत: बाथरूम में मिला इकलौते बेटे का शव – राष्ट्रवाणी
- एम ज़ी एम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रसंघ पदभार एवं शपथ ग्रहण समारोह, पौधारोपण का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ – राष्ट्रवाणी
- विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother मिलक Bank)” की घोषणा – राष्ट्रवाणी
