राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर तोदाय : रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई. राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. गर्मी और उसम से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने की संभावना बन रही है. दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है. बारिश के प्रमुख आंकड़ों में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में 4-4 सेंटीमीटर, कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर, सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई. मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए मध्य भारत (छत्तीसगढ़) और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है. इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. इन संभावनाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. सोमवार सुबह धूप निकली हुई है. हालांकि हवा में हल्की ठंडक भी महसूस की जा सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version