राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (CG Weather Update) हुई। सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश रेंगाखार कला में दर्ज की गई।

मनोरा में 5, पाली और चिरमिरी में 30-30 मिलीमीटर, जबकि मरवाही, बोदारी, बेलगहना, भैयाथान, बेलतरा, रतनपुर, बैकुंठपुर, अकलतरा, खड़गवां, सोनहत, मनेंद्रगढ़, रामानुजनगर, केल्हारी और नवागढ़ में 20-20 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार अब प्रदेश में बारिश की तीव्रता और फैलाव कम होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज हुआ। दोनों तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहे।

28 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड और अंबिकापुर में 19 डिग्री रहा। माना विमानतल में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 22.5, बिलासपुर में 30.7 और 22.7 तथा जगदलपुर में 31.4 और 21.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों पर बना कम दबाव का क्षेत्र 27 सितंबर सुबह 8.30 बजे भी उसी क्षेत्र में था।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे में कमजोर होने की संभावना है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से झारखंड और ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

पिछले 24 घंटे की बारिश के साथ मौसमी उपखंड में वर्षा सामान्य से छह प्रतिशत अधिक रही। विभाग के अनुसार 27 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और फैलाव कम होने की संभावना है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version