राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। काले कागज पर केमिकल डालकर उसे असली भारतीय करेंसी में बदलने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को जांजगीर-चांपा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । आरोपियों ने नवागढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए लेकर उसके बदले 2.50 लाख रुपए मूल्य का कथित “काला कागज” और केमिकल देने का झांसा दिया था। प्रार्थी को संदेह होने पर उसने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी, जिसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की बातों में आकर प्रार्थी 6 अगस्त को गोविंदा पुल के पास पहुंचा। वहां तेरस राम महिपाल के साथ शिव प्रसाद मनहर और रामरतन साहू भी मौजूद थे। तीनों ने प्रार्थी से कथित काले कागज और केमिकल के बदले 50 हजार रुपए नकद मांगे। बातचीत के दौरान प्रार्थी को ठगी का संदेह हुआ और उसने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ होते ही तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रार्थी ने नवागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) एवं 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में साइबर थाना जांजगीर एवं नवागढ़ पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शिव प्रसाद मनहर को इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। वह पूर्व में जैजैपुर थाने में 24 लाख रुपए के नकली नोट तथा रायपुर के गंज थाने में 85 लाख रुपए के नकली नोट से जुड़े मामलों में चालान हो चुका है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई ठगी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। तीन मोबाइल समेत सामग्री जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद प्लास्टिक डिब्बे में रखा सफेद केमिकल पाउडर, केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला काले रंग का छह नग कागज तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें एक गुलाबी रंग का ओप्पो, एक रेडमी और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताकर काले कागज को विशेष केमिकल से असली नोट में बदलने का झांसा देते और इसके बदले मोटी रकम मांगते थे। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, नवागढ़ थाना प्रभारी, साइबर थाना जांजगीर के निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप और प्रदीप दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- पॉवर सेंटर : रसूख… रिश्वत… सब्र किसे है?… बकाया… ‘मोक्ष’ के रास्ते… नकेल… डेपुटेशन… लेट रिस्पांस… – आशीष तिवारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, हटाई गई टास्क कर्मी… नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा था नकली आयल… मासूम से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, कज सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- अाप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश के अंदर चलाया जा रहा है पैसा कानून… – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: अफीम की खेती मामले में 9 सितंबर से होगी सुनवाई… जिले की 42 खदानों से उत्खनन निरस्त करने के आदेश… रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार गायब… – राष्ट्रवाणी
- संविधान में असंतुलन, नेतृत्व असमानता व उपेक्षा पर कमल सोनी का चेम्बर से इस्तीफा
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी
