राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआइ) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर मुख्य परीक्षा के लिए 7,301 अभ्यर्थियों का चयन किया है। अब चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सीजीपीएससी ने 341 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में 183 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में शामिल होंगे। आयोग के अनुसार सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा 24, 25 और 26 अक्टूबर को संभावित है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। मुख्य परीक्षा (संभावित) : 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य।
Trending
- कग वेाथेर 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम… उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सासकि 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये पाने वाला देश का बना पहला राज्य – राष्ट्रवाणी
- अमरकंटक एक्सप्रेस से आया 500 किलो पनीर जांच में सही पाया गया, खुले पनीर के सैंपल अमानक – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन… दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- राजनंदगांव में भाजपा ने गुटबाजी पर लिया बड़ा एक्शन! पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद कड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बरसात में बढ़ा गजराज का कहर : धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथियों का डेरा, तीन दिन में 6 मकान, 83 किसानों की फसलें तबाह – राष्ट्रवाणी

