राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में कुछ कैंडिडेट्स के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लिस्ट के अनुसार ‘NEWS’ और ‘SPACE R’ नाम के कैंडिटेट ने सि भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है।

यह लिस्ट सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने वायरल की है। वहीं कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

कगपसक ने सि भर्ती रिजल्ट में नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे और इन्हीं नामों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है।

दरअसल, कगपसक ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था। प्री परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

चयन सूची में इन नामों को लेकर छिड़ी चर्चा

सि भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। चयन सूची के स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जिन सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है, उनके नाम क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर ‘NEWS’, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACER’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर ‘MANBAS’ दर्ज हैं।

अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

कांग्रेस का कहना है कि चयन सूची में सामने आए कुछ नामों को लेकर संदेह की स्थिति बनी है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version