Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»चाइल्ड पोर्न और डीपफेक जांच के संबंध में ‘एक्स’ के कार्यालयों पर छापेमारी
International

चाइल्ड पोर्न और डीपफेक जांच के संबंध में ‘एक्स’ के कार्यालयों पर छापेमारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चाइल्ड पोर्न और डीपफेक जांच के संबंध में ‘एक्स’ के कार्यालयों पर छापेमारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पेरिस: पेरिस के अभियोजकों ने बाल यौन सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) और डीपफेक सहित कई कथित अपराधों की शुरूआती जांच के तहत एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के फ्रांस स्थित कार्यालयों पर मंगलवार को छापेमारी की। इस संबंध में जारी बयान में कहा गया कि पिछले साल जनवरी में अभियोजक कार्यालय की साइबर अपराध इकाई ने जांच शुरू की थी। यह इकाई बच्चों को बंधक बनाने और उनकी अश्लील तस्वीरें फैलाने, इससे संबंधित डीपफेक, मानवता के खिलाफ अपराधों और एक संगठित समूह के हिस्से के तौर पर ‘आॅटोमेटेड डेटा प्रोसेंिसग सिस्टम’ में हेरफेर तथा दूसरे अपराधों में कथित ”मिलीभगत” की जांच कर रही है।

बयान के अनुसार, अभियोजकों ने एलन मस्क और ‘एक्स’ की 2023 से 2025 तक मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) रहीं ंिलडा याकारिनो से स्वैच्छिक पूछताछ के लिए अनुरोध किया है, जिसके लिए 20 अप्रैल की तारीख निर्धारित है। इसमें कहा गया कि अप्रैल में उसी हफ्Þते ‘एक्स’ के कर्मचारियों को भी गवाह के तौर पर बयान देने के लिए बुलाया गया है।

इस संबंध में ‘एक्स’ के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध पर तुरंत जवाब नहीं दिया। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने ‘एक्स’ पर जारी छापेमारी की पुष्टि की। इसने कहा कि वह इस मंच को छोड़ रहा है और ‘फॉलोअर्स’ से भी अपील है कि वे किसी दूसरे सोशल मीडिया मंच से जुड़ें।
अभियोजकों ने एक बयान में कहा, ”इस चरण में, जांच एक सकारात्मक सोच पर आधारित है, जिसका मकसद यह पक्का करना है कि ‘एक्स’ फ्रांसीसी कानून का पालन करे, क्योंकि यह देश की सीमा के अंदर काम करता है।”

यूरोपीय संघ की पुलिस ‘यूरोपोल’ के प्रवक्ता जान ओप जेन ऊर्थ ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एजेंसी ”इस मामले में फ्रांसीसी अधिकारियों की मदद कर रही है”। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और ज्Þयादा जानकारी नहीं दी। यह जांच सबसे पहले एक फ्रांसीसी सांसद की रिपोर्ट के बाद शुरू की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि ‘एक्स’ पर मौजूद पक्षपातपूर्ण एल्गोरिदम द्वारा एक ‘आॅटोमेटेड डेटा प्रोसेंिसग सिस्टम’ के कामकाज को प्रभावित किए जाने की संभावना है।

बयान में कहा गया कि बाद में इन अतिरिक्त रिपोर्ट के बाद इसका दायरा और बढ़ गया कि ‘एक्स’ के एआई चैटबॉट ग्रोक ने कथित तौर पर यहूदी नरसंहार की बात से इनकार किया और यौन सामग्री सबंधी डीपफेक का प्रसार किया। चैटबॉट ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर बाद में कहा कि उसका पिछला जवाब गलत था, जिसे हटा दिया गया है। इसने ऐतिहासिक सबूतों की ओर इशारा किया कि आॅशविट्ज़ गैस चैंबर में ‘ज़ाइक्लोन बी’ का इस्तेमाल 10 लाख से ज्Þयादा लोगों को मारने के लिए किया गया था।

इससे पूर्व, ग्रोक ने फ्रांसीसी भाषा में एक पोस्ट में दावा किया कि नाजी यातना शिविर आॅशविट्ज़-बिरकेनौ में इस्तेमाल किए गए गैस चैंबर वास्तव में नरसंहार के लिए नहीं, बल्कि जाइक्लोन बी नामक कीटनाशक का उपयोग करके टाइफस के खिलाफ विसंक्रमण के वास्ते डिज़ाइन किए गए थे।
ग्रोक का यहूदी विरोधी टिप्पणी करने का इतिहास रहा है। शिकायतों के बाद मस्क की कंपनी ने चैटबॉट से उन पोस्ट को हटा दिया, जिनमें एडॉल्फ हिटलर की तारीफ की गई थी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइस सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र
Next Article CG Health News : जब पद रिश्तों से मिलने लगें: CMHO ने पति को सौंपे जिले के अहम प्रभार, संचालन को लेकर उठे गंभीर सवाल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
International

संरा में एआई पर बनी वैज्ञानिक समिति में 40 विशेषज्ञों में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर भी शामिल

February 5, 2026
International

PM मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना

February 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु कल ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ

February 6, 2026

IT पार्क दुर्ग के लिए 28 कंपनियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव की मौजूदगी में MOU

February 6, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में धमाका; 31 की मौत, 169 लोग घायल

February 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.