Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की

August 28, 2025

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक दर्शनार्थी चश्मे में लगे गुप्त कैमरे के साथ पकड़ा गया

August 28, 2025

जंग जीतने के लिए अब महज जवानों की तादाद या हथियारों के जखीरे काफी नहीं : राजनाथ सिंह

August 27, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»चामुंडेश्वरी पहाड़ी पर शिवकुमार की टिप्पणी ध्यान भटकाने की तरकीब : केंद्रीय मंत्री करंदलाजे
Country

चामुंडेश्वरी पहाड़ी पर शिवकुमार की टिप्पणी ध्यान भटकाने की तरकीब : केंद्रीय मंत्री करंदलाजे

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चामुंडेश्वरी पहाड़ी पर शिवकुमार की टिप्पणी ध्यान भटकाने की तरकीब : केंद्रीय मंत्री करंदलाजे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बेंगलुरु. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बुधवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरएसएस की शाखाओं में की जाने वाली प्रार्थना की कुछ पंक्तियां गाने के कारण उपजे हालिया विवाद से ध्यान भटकाने के लिए ”चामुंडेश्वरी पहाड़ी विशेष तौर पर हिंदुओं की संपत्ति नहीं” वाली टिप्पणी की है. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में की जाने वाली प्रार्थना ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ की शुरुआती कुछ पंक्तियां विधानसभा में गाने के लिए माफी मांगी है और कहा कि इस मामले में पार्टी का कोई दबाव नहीं था.

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने आरोप लगाया, ”…जब आपने विधानसभा के अंदर आरएसएस की प्रार्थना को गाया, तो आपके पार्टी आलाकमान ने आपको फटकार लगाई. इस समस्या से निपटने के लिए आपने चामुंडी पहाड़ी को लेकर यह विवाद पैदा किया.” शिवकुमार ने कहा था, ”चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडी सभी की हैं और हिंदुओं की संपत्ति नहीं हैं. सभी समुदायों के लोग मैसुरु में चामुंडी पहाड़ी की यात्रा करते हैं.” उनकी इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया है और राज्य में विपक्षी भाजपा ने उनकी आलोचना की है.

उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि चामुंडेश्वरी देवी कर्नाटक की देवी हैं. उन्होंने कहा, ”यह सरकारी संपत्ति है… कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि केवल हिंदुओं को ही इस मंदिर में दर्शन करने की अनुमति है. चामुंडेश्वरी देवी सभी धर्मों के लोगों को आशीर्वाद देती हैं.” शिवकुमार के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, करंदलाजे ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि अगर चामुंडी पहाड़ी हिंदुओं की संपत्ति नहीं है, तो उसके स्वामित्व को स्पष्ट करें.

करंदलाजे ने यहां संवाददाताओं कहा, ”शिवकुमार ने कहा है कि चामुंडी पहाड़ी हिंदुओं की संपत्ति नहीं है. अगर ऐसा है, तो यह किसकी संपत्ति है? चूंकि टीपू सुल्तान (18वीं शताब्दी में मैसूर के शासक) ने इस क्षेत्र पर शासन किया था, तो क्या आप इसे वक्फ की संपत्ति घोषित करने जा रहे हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पहले ही कृषि भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित कर चुकी है. उन्होंने दावा किया कि वक्फ बोर्ड के नोटिसों के कारण कई किसान, मठ और मंदिर संकट में हैं.

मैसुरु के सांसद और मैसूर राजपरिवार के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने शिवकुमार द्वारा उनकी कुलदेवी पर दिये गए बयान को ”आहत करने वाला” बताया. भाजपा सांसद वाडियार ने कहा, ”यह बहुत दुखद और हास्यास्पद बयान है. ऐसे समय में जब लोग देवी गौरी और भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं, यह बयान दिया गया जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. यह निंदनीय है.” राज्य सरकार ने पूर्व में यह घोषणा की थी कि प्रख्यात कन्नड़ साहित्यकार बानू मुश्ताक, जिन्होंने अपनी पुस्तक ‘हार्ट लैंप’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता है, इस वर्ष दशहरा उत्सव का उद्घाटन करेंगी.

भाजपा ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल चामुंडेश्वरी देवी में आस्था रखने वालों को ही इसका उद्घाटन करना चाहिए.
भाजपा ने उत्सव के उद्घाटन के लिए बानू मुश्ताक को आमंत्रित करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अपना हमला तेज कर दिया है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2023 के अपने एक भाषण में देवी भुवनेश्वरी का अपमान किया. वहीं, शिवकुमार ने इस मुद्दे को ”सांप्रदायिक” रंग देने के लिए भाजपा की आलोचना की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत-अमेरिका शुल्क मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत के रास्ते खुले
Next Article बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश; चार की मौत, कई गांवों का संपर्क टूटा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की

August 28, 2025
Country

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक दर्शनार्थी चश्मे में लगे गुप्त कैमरे के साथ पकड़ा गया

August 28, 2025
Country

जंग जीतने के लिए अब महज जवानों की तादाद या हथियारों के जखीरे काफी नहीं : राजनाथ सिंह

August 27, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

Most Popular

प्रधानमंत्री मोदी दो अगस्त को 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी करेंगे

July 30, 202530 Views

केनरा बैंक ने सभी बचत खातों में न्यूनतम शेष पर जुर्माने को किया खत्म

June 7, 202518 Views

वृंदा करात ने नन की गिरफ्तारी को ‘असंवैधानिक’ बताया

July 30, 202517 Views
Our Picks

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालय के 14 न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की

August 28, 2025

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक दर्शनार्थी चश्मे में लगे गुप्त कैमरे के साथ पकड़ा गया

August 28, 2025

जंग जीतने के लिए अब महज जवानों की तादाद या हथियारों के जखीरे काफी नहीं : राजनाथ सिंह

August 27, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2025 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.