Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»चांदी ने इस साल अबतक दिया 49% का रिटर्न; सोने, शेयर बाजार को पीछे छोड़ा
Business

चांदी ने इस साल अबतक दिया 49% का रिटर्न; सोने, शेयर बाजार को पीछे छोड़ा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 21, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चांदी ने इस साल अबतक दिया 49% का रिटर्न; सोने, शेयर बाजार को पीछे छोड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और सौर तथा इले्ट्रिरक वाहन क्षेत्रों में मजबूत औद्योगिक मांग से चांदी ने इस साल अबतक 49 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है और इस मामले में सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है.

उनका यह भी कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और जोखिम के बीच स्वच्छ ऊर्जा/सौर/ईवी क्षेत्र में मांग मजबूत बनी हुई है. ऐसे में कुछ सावधानियों के साथ जोखिम क्षमता के आधार पर चांदी अब भी निवेश के लिहाज से अच्छी स्थिति में है. उल्लेखनीय है कि एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में चांदी बीते वर्ष 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो 19 सितंबर, 2025 तक 49.14 प्रतिशत उछलकर 1,30,099 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी.

मेहता इक्विटीज लि. के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”इस साल चांदी की कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिसका कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) द्वारा ब्याज दर में कटौती को लेकर बढ़ती उम्मीदें थीं. इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और सौर एवं इले्ट्रिरक वाहन क्षेत्रों की मजबूत औद्योगिक मांग ने इस धातु को और मजबूत किया.”

उन्होंने कहा, ”इसके साथ कम आपूर्ति की स्थिति और सोने की रिकॉर्ड तेजी से भी चांदी को समर्थन मिला. वैश्विक संकेतों के अलावा, डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया घरेलू बाजार में चांदी को और बढ़ावा दे रहा है.” रिटर्न के लिहाज से चांदी ने सोने और शेयर बाजार को भी पीछे छोड़ दिया है. चांदी ने सालाना आधार पर जहां इस साल अब तक 49.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, वहीं सोना 43.2 प्रतिशत और शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी क्रमश: 5.74 प्रतिशत और 7.1 प्रतिशत चढ़े हैं.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. के वरिष्ठ प्रबंधक और विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा शोध) मानव मोदी ने कहा, ”चांदी एक ऐसा जिंस है जिसमें बहुमूल्य और मूल धातु दोनों के गुण हैं. सफेद धातु में 2025 में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक घरेलू उच्चस्तर पर पहुंची और 2012 के बाद कॉमेक्स में उच्चतम स्तर 40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची.”

उन्होंने कहा, ”जहां तक तेजी के कारणों का सवाल है, मजबूत औद्योगिक मांग, मजबूत ईटीपी (एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट) प्रवाह, सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिक धातुओं में तेजी के कारण इसमें मजबूती आई.” मोदी ने कहा, ” सौर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इले्ट्रिरक वाहनों में एक प्रमुख कच्चे माल के रूप में, चांदी का उपयोग होता है जिससे इसे हरित प्रौद्योगिकी में संरचनात्मक वृद्धि का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा, चीन में नीतियों में ढील, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती, शुल्क अनिश्चितता और वैश्विक आपूर्ति में कमी सहित सहायक वृहद आर्थिक रुझानों के साथ, चांदी सुरक्षित निवेश और आर्थिक सुधार दोनों ही विषयों से लाभ उठाने की विशिष्ट स्थिति में है.” सिल्वर इंस्टिट्यूट के अनुसार, 2025 चांदी की आपूर्ति में कमी का लगातार पांचवां साल होगा. इसका अर्थ है कि मांग, आपूर्ति से आगे निकल रही है, और इस मांग का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा औद्योगिक उपयोग से आ रहा है.

यह पूछे जाने पर कि निवेश और रिटर्न के लिहाज से चांदी अब निवेशकों के लिए कितनी उपयुक्त है, कलंत्री ने कहा, ”कुछ सावधानियों के साथ इसमें निवेश किया जा सकता है. स्वच्छ ऊर्जा/सौर/इले्ट्रिरक वाहन क्षेत्र में मांग मजबूत बनी हुई है. इसके साथ, भू-राजनीतिक जोखिम, मुद्रा में कमजोर रुख बने रहने या उसके बढ़ने, आने वाले समय में ब्याज दर में कमी (इससे गैर-प्रतिफल वाली संपत्तियां अधिक आकर्षक हो जाती हैं) की उम्मीद के साथ चांदी में और तेजी आ सकती है.” मोदी ने कहा, ”उपरोक्त बुनियादी बातों को देखते हुए, मध्यम से लंबी अवधि में चांदी में और तेजी आने की संभावना है. सोने के साथ-साथ, व्यक्तिगत जोखिम क्षमता के आधार पर विविधीकरण के तौर पर चांदी को भी अपने निवेश पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए. जिंस की उच्च बीटा प्रकृति को देखते हुए, गिरावट का इंतजार करना चाहिए और जोखिम क्षमता के आधार पर निवेश करना चाहिए.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाइक्रॉफ्ट कोई स्कूल शिक्षक या प्रिंसिपल नहीं हैं: अश्विन
Next Article पाकिस्तान को मिलने वाले सस्ते विदेशी ऋण का प्रमुख स्रोत बना हुआ है सऊदी अरब
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.