राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, चांपा : भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डा. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करना था। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तरुण वर्ग की कक्षा 11वीं की छात्रा अंशिका ऐरन अग्रवाल ने ”वाटर पाल्यूशन (जल प्रदूषण)” विषय पर आकर्षक वैज्ञानिक माडल तैयार कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जल प्रदूषण के कारण, उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके माडल और प्रस्तुति की शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। अंशिका चांपा के बरपाली चौक, स्टेशन रोड स्थित डागा कालोनी निवासी अजय-मधु ऐरन अग्रवाल की पुत्री हैं। उनकी उपलब्धि पर दादी कमला देवी अग्रवाल, छोटे भाई लक्ष्य अग्रवाल सहित पूरे परिवार तथा विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि अंशिका इससे पहले कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं में भी वर्षा जल संरक्षण (रेन हार्वेस्टिंग) विषय पर उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version