आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया कोर्ट परिसर

दुर्ग, 22 अगस्त 2026 । दुर्ग जिले में न्यायिक अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय का नया भवन बनाया जाएगा। जिसका भूमिपूजन 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा करेंगे।
विधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित भवन को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा। इसमें न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों और पक्षकारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
उच्च स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा नया कोर्ट
नए न्यायालय परिसर में पर्याप्त पार्किंग, बेहतर कार्यस्थल, सुगम आवागमन और आधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध होंगे। परिसर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि न्यायिक कार्यों का संचालन अधिक दक्षता, पारदर्शिता और सुगमता से हो सके। इससे आम लोगों को न्याय के लिए बेहतर सुविधायुक्त माहौल मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि भवन का निर्माण केवल वर्तमान जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की बढ़ती मांगों को देखते हुए किया जाएगा।

ये रहेंगे मौजूद
भूमिपूजन समारोह में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता और दुर्ग बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में राज्य में न्यायिक अधोसंरचना को आधुनिक और उपयोगी बनाने का कार्य किया जा रहा है। दुर्ग का यह प्रस्तावित भवन का शिलान्यास उसी कड़ी का हिस्सा है।

दुर्ग जिले को मिलने जा रहे नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण ने चर्चा में बताया कि वर्तमान परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है पक्षकारों और अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है।
नया भवन बन जाने से सभी प्रकार की सुविधा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होगी जिसे सुगम सुलभ न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version