इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को चीन से लगातार मिलने वाले वित्तीय और आर्थिक समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिली है. शरीफ ने चीन के राजदूत जियांग जाइदोंग के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि उनका देश सीपीईसी के तहत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पाकिस्तान सरकार के एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) की लागत 60 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है. यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को चीन के झिंजियांग प्रांत से जोड़ता है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, शरीफ ने पाकिस्तान और चीन के बीच ऐतिहासिक, गहरी जड़ों और मजबूत सामरिक सहयोगी साझेदारी का भी उल्लेख किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान पूरी तरह से चल रहे सीपीईसी परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए चीन के साथ मिलकर काम करना जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध था.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version