बीजिंग. चीन ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लड़ाई में सक्षम अपने हल्के लड़ाकू टैंक ‘टाइप 99बी’ को उन्नत सूचना-आधारित कमान, संचार क्षमताओं और एकीकृत मारक क्षमता से लैस किया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. हांगकांग स्थित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने आधिकारिक मीडिया की खबरों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि लड़ाकू टैंक को उन्नत क्षमताओं से लैस किए जाने की खबरें भारत द्वारा उच्च ऊंचाई वाले इलाकों में, खास तौर पर चीन के साथ लगी सीमा पर, युद्ध के लिए स्वदेशी रूप से विकसित हल्के टैंक जोरावर के अनावरण की पृष्ठभूमि में आई हैं.

जोरावर टैंक का नामकरण डोगरा योद्धा जनरल जोरावर सिंह के नाम पर किया गया है. इसका वजन लगभग 25 टन है. चीन ने 2017 में अपने हल्के टैंक के निर्माण की घोषणा की थी और इस साल सितंबर में बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड में इसे प्रर्दिशत किया था. सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, उन्नत संस्करण को उच्च ऊंचाई वाले इलाकों और ठंडे मौसम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया गया है.

खबर में कहा गया है कि चीनी टैंक का वजन लगभग 55 टन है, जो भारत के जोरावर टैंक से अधिक है. ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, चीन का ‘टाइप 99’ तीसरी पीढ़ी का मुख्य लड़ाकू टैंक है, जिसे अत्याधुनिक पश्चिमी टैंक से मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है. खबर में कहा गया है कि ‘टाइप 99’ टैंक 125 मिलीमीटर की मुख्य तोप, फौलादी ढांचे, बेहतर अग्नि नियंत्रण प्रणाली और अन्य सुरक्षा प्रणालियों से लैस है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version