Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा अमेरिका,चीनी छात्र चिंतित और क्रोधित
Blog

चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा अमेरिका,चीनी छात्र चिंतित और क्रोधित

atulpradhanBy atulpradhanMay 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा अमेरिका,चीनी छात्र चिंतित और क्रोधित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हांगकांग. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को घोषणा की कि चीन के कुछ छात्रों के वीजा रद्द कर दिए जाएंगे, जिसके बाद अमेरिका में अध्ययन कर रहे चीनी छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं. दरअसल रूबियो ने बुधवार को घोषणा की है कि अमेरिका चीन के उन छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू करेगा जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हैं या संवेदनशील क्षेत्रों में पढ़ रहे हैं.

अमेरिका में आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में चीन के छात्र दूसरे नंबर पर आते हैं वहीं सर्वाधिक विदेशी छात्र भारत से होते हैं. शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में यहां चीन के छात्रों की संख्या 270,000 से अधिक थी, जो अमेरिका में सभी विदेशी छात्रों का लगभग एक चौथाई हिस्सा है. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे चीन के छात्र लिनकिन ने कहा कि यह “चीनी बहिष्कार अधिनियम का नया संस्करण” है. छात्र ने प्रतिशोध के डर से केवल अपने पहले नाम से पहचाने जाने का अनुरोध किया था.

लिनकिन का आशय 19वीं सदी के उस कानून से था जो चीनी नागरिकों को अमेरिका में प्रवास करने से रोकता था और अमेरिका में पहले से रह रहे चीनी लोगों को नागरिकता मिलने पर प्रतिबंध लगाता था. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के छात्र ने कहा कि अपनी जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा यहीं बिताने के बाद बुधवार को पहली बार उनके मन में अमेरिका छोड़ने का विचार आया. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका के फैसले को अनुचित बताया.

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ” इस तरह की राजनीतिक और भेदभावपूर्ण कार्रवाई अमेरिका के इस झूठ को उजागर करती है कि वह तथाकथित स्वतंत्रता और खुलेपन को कायम रखता है.” उन्होंने कहा कि चीन ने अमेरिका के समक्ष विरोध दर्ज कराया है. विदेश में पढ़ने वाले चीनी छात्रों का मुद्दा लंबे समय से द्विपक्षीय संबंधों में तनाव का विषय रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान 2019 में चीन के शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों को अमेरिका में वीजा मुद्दों के बारे में आगाह किया था.

शिकागो विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति में स्नातकोत्तर की 27 वर्षीय छात्रा ज.ू रेंगे ने कहा कि इस वर्ष के अंत में स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए छुट्टी लेकर विदेश में मानवीय सहायता कार्यक्रमों में काम करने की योजना बनाई थी. रेंगे ने कहा कि लेकिन अब वह अमेरिका छोड़ने से परहेज करेंगी और इस बीच नौकरी की तलाश करेंगी. उन्होंने कहा, “अनिश्चितता के माहौल में, मैं अपने लिए कोई समाधान खोजने की पूरी कोशिश करूंगी.” अनिश्चितता के बीच हांगकांग प्रतिभाओं को आर्किषत करने की कोशिश कर रहा है हांगकांग के नेता जॉन ली ने बृहस्पतिवार को सांसदों से कहा कि शहर उन सभी छात्रों का स्वागत करेगा, जिनके साथ अमेरिकी नीतियों के कारण भेदभाव किया गया है.

हाल में ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का नामांकन रोकने की कोशिश की थी, जिसे फिलहाल अदालत ने रोका है. ट्रंप ने कहा कि हार्वर्ड में विदेशी छात्रों की संख्या 15 प्रतिशत तक सीमित होनी चाहिए जहां वर्तमान में विदेशी छात्रों की संख्या एक चौथाई से ज्यादा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतुच्छ राजनीति के लिए पटेल को गलत तरीके से उद्धृत करना बंद करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
Next Article मैंने अपने बेटे अंबुमणि को केंद्रीय मंत्री बनाकर गलती की: रामदास
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.