राष्ट्रवाणी: रायपुर, आठ अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अद्भुत अभिनय कौशल और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से कला तथा समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।
साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, रंगमंच के विलक्षण कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी ‘पद्म श्री’ नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय को व्यथित करने वाला है। अपने अद्भुत अभिनय कौशल, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने कला और समाजसेवा दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी।’’ उन्होंने कहा कि पाटेकर का निधन कला और सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है तथा उनका योगदान तथा स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष किरण देव ने भी पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “हमने एक महान अभिनेता को खो दिया है। उनके अभिनय में हम समाज के अलग-अलग किरदारों, संवेदनाओं और संघर्षों को देखते थे। उनका निधन सिनेमा और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ देव ने कहा कि भारतीय सिनेमा में पाटेकर के योगदान और उनकी अद्भुत अभिनय विरासत को हमेशा याद किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने भी पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने अभिनय में देश की आत्मा और उसकी परेशानियों को जीने वाले महान अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने न केवल सिनेमा में अपने किरदार को बखूबी निभाया, बल्कि समाजसेवा के जरिए जल संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर उनके योगदान को भी सदैव याद रखा जाएगा।’’ Web Title: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय और अन्य नेताओं ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया Chhattisgarh Open School 10th 12th Exam Date 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारिणी जारी, जानें कब से होगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा टाइम टेबल Sakti News: प्राचार्य ने 9 वीं की छात्रा से की मारपीट, छात्र के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट Kawardha Farmers Protest: 2 हजार ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान, कई मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर दी ये चेतावनी छत्तीसगढ़: बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत Bilaspur Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, एक झटके में खत्म हो गई कई किसानों की जिंदगियां Balod Suicide News: स्कूल परिसर में मिला ग्रामीण का शव, फांसी पर लटका हुआ मिला शव Chhattisgarh Train Latest News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें लेट, शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन, देख लें पूरा शेड्यूल Bhilai Wildlife Photo Exhibition: भिलाई में आज से तीन दिवसीय वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी, ये होंगे मुख्य अतिथि
