राष्ट्रवाणी: Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट/image: Social Media रायपुर। Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब ब्रेक लग गई है।

आपको बता दें भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है। मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है।

रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। तो चलिए जानते है कि आने वाले दिनों में प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।

जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update Today) के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगर बात करें राजधानी रायपुर (Raipur Weather Today) की तो यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, सबसे कम गौरेला पेंड्रा मरवाही में 18.4 और कोण्डागांव में 19.4 दर्ज किया गया है। दिनांक 28.09.2026 से 02.10.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनीDistrictwise Weather Warning for Chhattisgarh from 28.09.2026 to 02.10.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/1TV14tJJWg — Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 28, 2026 प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

Realised minimum temperature over Chhattisgarh Region on date 30.09.2026. छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 30.09.2026 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान #WeatherReport #imdraipur #mausamvibhaag #minimumtemperature pic.twitter.com/OKULmNEJU1

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version