Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छग और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट
Chhattisgarh

छग और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छग और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बिलासपुर. कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश और देश की जनता ”वोट चोरी” बर्दाश्त नहीं करेगी. पायलट बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने बिहार में वोट अधिकार रैली का भी आयोजन किया जहां लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. पायलट ने कहा कि मतदाता को वोट के अधिकार से वंचित करना सबसे बड़ा अपराध है.

उन्होंने कहा, ”आज देश के सामने वोट चोरी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है इसलिए छत्तीसगढ़ में भी हम इस अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. इसी अभियान के तहत आगामी 16 तारीख से कांग्रेस रायगढ़ से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी और प्रदेश के सभी बड़े जिलों में एक बार फिर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान को आगे ले जाएगी.” पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश की जनता चाहती है कि निष्पक्ष चुनाव हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग चाहता है कि देश में एक पार्टी का ही राज हो. उन्होंने निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”उसकी गतिविधियों से ऐसा प्रतीत होता है कि दाल में कुछ काला है. मुझे तो लगता है दाल ही काली है.”

कांग्रेस नेता पायलट ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संबंध में कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले एक लाख लोगों को नौकरियां देने, 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर देने का वादा किया गया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया, ह्लछत्तीसगढ़ में 10 हजार स्कूल बंद कर दिए गए. वोटो की चोरी से बनी भाजपा की सरकार किसी बात का जवाब नहीं देती उल्टे कांग्रेस के नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए तंग कर रही है.” इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोप से निर्वाचन आयोग पूरी तरह मौन हो गया है, इससे यह स्पष्ट है कि आयोग निष्पक्ष नहीं है.

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनेपाल के घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा भारत: विदेश मंत्रालय
Next Article एअर इंडिया ने काठमांडू के लिए चार उड़ानें रद्द कीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Chhattisgarh

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Chhattisgarh

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.