Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छग में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे शाह
Chhattisgarh

छग में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे शाह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छग में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे शाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. इस दौरान वह यहां नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

शर्मा ने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों के एक शिविर का भी दौरा करेंगे तथा अपने दौरे के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. शर्मा जिनके पास गृह विभाग भी है, ने संवाददाताओं को बताया कि शाह दो दिवसीय दौरे पर 22 जून (रविवार) को रायपुर पहुंचेंगे और नवा रायपुर में एनएफएसयू और राज्य फोरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की है तथा इसे केंद्र द्वारा लगभग चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य फोरेंसिक लैब एनएफएसयू के करीब ही छह से सात एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी. उन्होंने बताया कि शाह अगले दिन सुरक्षाबलों के एक शिविर (बस्तर क्षेत्र में) का दौरा करेंगे.

शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान शाह राज्य में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और नक्सली विस्फोट की घटना में मृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे के परिजनों से मुलाकात करेंगे.
इस महीने की नौ तारीख को राज्य के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर गिरपुंजे की मृत्यु हो गई थी.

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है. जनवरी, 2024 से राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने चार सौ से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है. सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र में 21 मई को एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) को मार गिराया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत माता विवाद: केरल के मंत्री ने राज्यपाल पर किया पलटवार, संविधान के उल्लंघन का लगाया आरोप
Next Article पटौदी परिवार से कहा कि उनकी विरासत जीवित रखने का पूरा प्रयास करूंगा : तेंदुलकर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.