रायपुर: छत्तीसगढ़ के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोन्डागांव में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। रायपुर सहित कुछ जिलों में सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से अगले 3 दिन अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार को दिन का टेम्प्रेचर 36.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version