Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

February 24, 2026

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniFebruary 24, 2026No Comments13 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, एजुकेशन, इंडस्ट्री और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

🔴अबूझमाड़ और जगरगुंडा में बनेगा एजुकेशन सिटी, कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा की सौगात

रायपुर, 24 फरवरी 2026। – छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार का बड़ा रोडमैप सामने रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट संकल्प थीम पर प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट 2026–27 को जनकल्याण और विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण के साथ छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष प्रावधानों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सरकार ने इस वर्ष कुल व्यय 1.72 लाख करोड़ रुपए निर्धारित किया है, जिसमें राजस्व व्यय 1.45 लाख करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय 26,500 करोड़ रुपए रखा गया है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसी स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।
बजट में पूंजी निवेश के लिए केंद्र से मिलने वाली विशेष सहायता को 4,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 8,500 करोड़ रुपए किया गया है, जिससे बड़े बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं राजकोषीय घाटा GSDP के 2.87 प्रतिशत पर नियंत्रित रखा गया है, जो संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है और राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति का संकेत देता है।
इस बार छत्तीसगढ़ के बजट में सामाजिक क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता देते हुए कुल व्यय का 40% प्रावधान किया गया है, जबकि आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए 36% और प्रशासनिक व सामान्य सेवाओं के लिए 24% राशि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14,300 करोड़ रुपए का विशेष ग्रीन बजट का भी प्रावधान किया गया है।

बजट में सरगुजा, बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास को केंद्र में रखा गया है। बस्तर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे अत्यंत संवेदनशील इलाकों में दो “एजुकेशन सिटी” स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। खेल और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार ने विशेष प्रावधान किए हैं। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी पहलों के लिए बजट में संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके और क्षेत्र की सकारात्मक पहचान मजबूत हो। इसके साथ ही बस्तर फाइटर्स के 1500 नवीन पदों का सृजन किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी सरकार ने खास ध्यान दिया है। जगदलपुर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज एवं मेडिकल सिटी की स्थापना की घोषणा की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में डॉक्टरों की विशेष भर्ती की जाएगी, ताकि दूरस्थ इलाकों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार अपने ही क्षेत्र में मिल सके।

सिंचाई क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए इंद्रावती नदी पर लगभग 2024 करोड़ रुपये की लागत से बैराज निर्माण की योजना घोषित की गई है। इससे बस्तर क्षेत्र में लगभग 32 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने का अनुमान है।

महिलाओं को पंजीयन शुल्क में छूट, बालिकाओं को 1.5 लाख

छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने महिलाओं के नाम से संपत्ति क्रय पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे महिलाओं को संपत्ति में स्वामित्व और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ‘रानी दुर्गावती योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पात्र बालिकाओं को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसक साथ ही ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना’ लागू की जाएगी, वहीं उनके सामाजिक सशक्तिकरण के लिए 250 महतारी सदनों के निर्माण का प्रावधान किया गया है।

सरकार ने ‘कृषक उन्नति योजना’ के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जिससे किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि विकास को गति मिलेगी। कृषि पंपों के लिए 5,500 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, वहीं भूमिहीन कृषि परिवारों के समर्थन के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योग, एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग, राइस मिल और पोल्ट्री फार्म जैसे रोजगारमूलक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में मदद मिलेगी।

कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना

बजट में शासकीय कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को उपचार के दौरान अस्पताल में नकद भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बजट 2026-27: अन्य प्रमुख घोषणाएं

  • रायपुर में 200 बिस्तरों का नया अस्पताल बनाया जाएगा, जिससे राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी।
  • प्रदेश के 5 प्रमुख एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे, ताकि छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
  • सयानगुड़ी योजना का पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा, इसके लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • रायपुर में OBC छात्राओं के लिए 200 सीट क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
  • भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान, ताकि उनकी आय और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
  • कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने पर जोर रहेगा।
  • कृषि पंपों के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
  • रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण का प्रावधान किया गया है।
  • 50 लाख रुपए तक के विकास कार्य ग्राम सभा के माध्यम से कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय और क्रियान्वयन को बढ़ावा मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1700 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे ग्रामीण सड़कों का विस्तार और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
  • मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट, जिससे राज्य में सड़क नेटवर्क को और बेहतर बनाया जाएगा।
  • 5 नई नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 22 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी।
  • मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना लागू होगी, इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज, इसके लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • नवा रायपुर-राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपए, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
  • उद्योग विभाग का बजट बढ़ाकर 1750 करोड़ रुपए किया गया, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू की जाएगी, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • बस्तर और सरगुजा में रोजगार आधारित उद्योगों को बढ़ावा, जैसे राइस मिल, पोल्ट्री फार्म और एग्रो-प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश प्रावधान।
  • रानी दुर्गावती योजना शुरू होगी, जिसमें बच्चियों के 18 वर्ष पूरे होने पर 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • वन संरक्षण के लिए 930 करोड़ रुपए का प्रावधान, साथ ही 1000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • अभ्यारण्यों और वन्यजीव संरक्षण के विकास के लिए 11 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
  • ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीद पर सब्सिडी के लिए 100 करोड़ रुपए, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
  • नवा रायपुर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
  • नवा रायपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।
  • रायपुर में बनेगा पहला होमियोपैथी कॉलेज
  • क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 57 करोड़ रुपए का प्रावधान, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना, इसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • अचल संपत्ति क्रय पर महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट
  • मुख्यमंत्री AI मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, अधोसंरचना मिशन, स्टार्ट अप एवं NIPUN मिशन के लिए 100-100 करोड़ की घोषणा।

5 मुख्यमंत्री मिशन

नई दिशा • नई धार • नई रफ्तार

👉 छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए 5 मिशन मोड पहल
👉 चिन्हांकित क्षेत्रों में केंद्रित और तेज कार्यान्वयन
👉 अगले 5 वर्षों तक प्रत्येक मिशन के लिए न्यूनतम 100-100 करोड़ प्रति वर्ष प्रावधान

1) मुख्यमंत्री AI मिशन

✅ राज्य को उभरती प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाना
✅ युवाओं का AI आधारित कौशल विकास
✅ AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन
✅ प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में AI उपयोग
✅ डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट समाधान

छत्तीसगढ़ अब टेक्नोलॉजी अपनाने वाला नहीं, टेक्नोलॉजी लीड करने वाला राज्य बनेगा

2. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

✅ जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा खोज
✅ आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास
✅ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन
✅ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी
✅ महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना

हर गांव से खिलाड़ी — हर खिलाड़ी को अवसर

3. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन

✅ पर्यटन स्थलों और थीम आधारित सर्किट का विकास
✅ मेले, उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा
✅ होमस्टे और स्थानीय पर्यटन उद्यम
✅ टूर गाइड स्किल डेवलपमेंट
✅ स्थानीय हस्तशिल्प और रोजगार सृजन

पर्यटन से पहचान भी, रोजगार भी

4. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन

✅ राज्य की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं का गैप एनालिसिस
✅ प्राथमिकता आधारित रोडमैप
✅ तेज और प्रभावी कार्यान्वयन
✅ विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग

इन्फ्रास्ट्रक्चर ही आर्थिक विकास की रीढ़

5. मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन

स्टार्टअप मिशन
✅ युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना
✅ तकनीकी, वित्तीय और संस्थागत सहयोग
✅ नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा

NIPUN मिशन
(New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth)

✅ उद्योग आधारित कौशल विकास
✅ नई तकनीक आधारित रोजगार अवसर
✅ भविष्य की इंडस्ट्री के लिए युवाओं को तैयार करना

युवा नौकरी ढूंढेंगे नहीं — नौकरी देंगे

नई योजनाएँ — बजट 2026-27

जनकल्याण से विकास की नई रफ्तार
👉 ग्रामीण से शहरी तक व्यापक नई पहल
👉 शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कनेक्टिविटी और महिला सशक्तिकरण पर फोकस
👉 आम नागरिक को सीधा लाभ देने वाली योजनाएँ

1)ग्रामीण विकास
Viksit Bharat G RAM G योजना — 4,000 करोड़
✅ ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष में 125 दिन सुनिश्चित रोजगार
✅ ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण
✅ जन सुविधाओं का विकास
✅ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

गांव मजबूत — राज्य मजबूत

2) मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना — 200 करोड़
✅ नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का विकास
✅ बुनियादी अधोसंरचना सुधार
✅ स्वच्छता और नागरिक सेवाओं में सुधार

3) मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना — 200 करोड़

✅ 2/4 लेन तेज गति सड़क निर्माण
✅ बेहतर कनेक्टिविटी
✅ व्यापार और आवागमन को बढ़ावा

4) स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना — 100 करोड़

✅ शिक्षा की गुणवत्ता सुधार
✅ आधुनिक सुविधाएँ
✅ छात्रों के लिए बेहतर वातावरण

5) मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना — 10 करोड़

✅ गरीब मेधावी छात्रों के लिए किराये का आवास
✅ उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान

6)कैशलेस चिकित्सा सुविधा — 100 करोड़

✅ शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज
✅ स्वास्थ्य सुरक्षा में बड़ा कदम

7) युवा और प्रतियोगी परीक्षा CG ACE — 33 करोड़

3 घटक
✅ उड़ान — NEET / JEE / CLAT
✅ शिखर — UPSC / CGPSC
✅ मंजिल — बैंकिंग / SSC / रेलव

8) CG VAYU — 30 करोड़

✅ बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन
✅ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत

9) महिला सशक्तिकरण रानी दुर्गावती योजना — 15 करोड़
✅ बेटी 18 वर्ष पर 1.50 लाख सहायता

10) लखपति दीदी भ्रमण योजना — 5 करोड़
✅ महिला उद्यमियों का एक्सपोजर विजिट
✅ शक्ति पीठ दर्शन व्यवस्था
महिलाओं के नाम संपत्ति खरीद पर 50% पंजीयन शुल्क छूट

मुख्यमंत्री आस्था पथ (शक्ति पीठ भ्रमण) — 5 करोड़

शक्ति पीठ
कुदरगढ़
रतनपुर
चंद्रपुर
डोंगरगढ़
दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना — 5 करोड़

✅ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भ्रमण
✅ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान

महत्वपूर्ण बिंदु
1)बजट आम नागरिक के जीवन से सीधे जुड़ा बजट है।
2)गांव से शहर तक विकास का रोडमैप।
3)युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार।
4)महिलाओं को आर्थिक ताकत देने वाली पहल।
5)शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर फोकस।
6)रोजगार सृजन की नई संभावनाएँ।
7)हवाई और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत।
8)धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा।
9)प्रतिभाशाली छात्रों को समर्थन
10) विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम

बजट में ग्रामीण रोजगार से लेकर शहरी विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और कनेक्टिविटी तक कई नई योजनाएँ शुरू की गई हैं। यह बजट सीधे आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाला बजट है।

बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

बस्तर-सरगुजा ओलंपिक के लिए बजट में 5-5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

होम स्टे पॉलिसी के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

मैनपाट के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बकरी पालन, शूकर पालन और मधुमक्खी पालन के लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान

नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा-भैरमगढ़ नगढ़ 28 करोड़

नारायणपुर के कुतुल से ओरछा 20 करोड़

बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़

बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली 20 करोड़

दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़

कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा-बिरगुड़ी 11 करोड़

सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़

एन.एच-43 लुचकी घाट से एन.एच-343 रामानुजगंज 7 करोड़

बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड 10 करोड़

जशपुर के आगडीह नीमगांव 8 करोड़

जशपुर के पण्ड्रापाठ से भड़िया 12 करोड़

भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक 7 करोड़

कोरिया से चिरमिरी 10 करोड जैसे अनेक सडकों का हम निर्माण करेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए विशेष प्रावधान

महतारी वंदन योजना बजट में 8200 करोड़ रूपए का प्रावधान

250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपए का प्रावधान

प्रदेश की आंगनबाड़ियों के संचालन के लिए 800 करोड़ रूपए का प्रावधान, इसमें से पूरक पोषण आहार योजना के लिए 650 करोड़ तथा कुपोषण मुक्ति योजनाआंे के लिए 235 करोड़ रूपए का प्रावधान

शहरी क्षेत्रों में 250 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभिसरण के माध्यम से 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रूपए का प्रावधान

प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के तहत 120 करोड़ तथा मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रूपए का प्रावधान

नई योजना

रानी दुर्गावती योजना:- मोदी की गारंटी में बालिकाओं के जन्म होने पर उन्हें गरिमामयी आर्थिक सुरक्षा प्रदान का वादा किया गया था। जिसके तहत इस बजट में रानी दुर्गावती योजना प्रारंभ करने जा रहे हैं। इस योजना में नोनी के 18 वर्ष पूरा होने पर उसे 1.5 लाख रूपए दिया जायेगा इसके लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रावधान

शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना:- शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिए 1500 करोड़ रूपए का प्रावधान

25 विकासखंडों में डायलिसिस कैंप तथा 50 विकासखंडों में जनऔषधि केंद्र के लिए बजट में प्रावधान

राज्य भर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़

राजधानी रायपुर में प्रदेश का पहला होम्योपैथी कॉलेज खुलेगा

इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण लैब के लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट मेकाहारा रायपुर में उपकरण, बिस्तर एवं अन्य सुविधाओं के विस्तार तथा एआई के उपयोग से उपचार आदि के 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

रायपुर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में इंटर्न्स के हॉस्टल निर्माण हेतु 35 करोड़ रूपए का प्रावधान

मितानिन कल्याण निधि के लिए – 350 करोड़

PM ABHIM के लिए – 190 करोड़

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए – 183 करोड़

राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए – 120 करोड़ का प्रावधान

राज्य कैंसर संस्थान बिलासपुर के लिए सेट-अप

25 से अधिक SHC PHC तथा CHC के लिए भवन निर्माण

220 बिस्तर जिला चिकित्सालय, अम्बिकापुर तथा 200 बिस्तर जिला चिकित्सालय, धमतरी के लिए भवन निर्माण
जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग, कोण्डागांव, जशपुर तथा रायपुर के भवनों का निर्माण

रामनगर, रायपुर तथा कुण्डा, कबीरधाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन तथा भवन निर्माण

200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल कालीबाड़ी, रायपुर एवं 200 बिस्तर जिला अस्पताल चिरमिरी के लिए सेटअप
मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर के संचालन हेतु सेट-अप एवं
नर्सिंग कॉलेज कांकेर, कोरबा, मनेन्द्रगढ़ एवं महासमुंद के लिए प्रावधान किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026
Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 : बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप तैयार

February 24, 2026

सौरभ श्रीवास्तव CM के OSD, भट्टाचार्य को पुनः अपर संचालक का अतिरिक्त प्रभार

February 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र यादव को करारा झटका — शपथ पत्र में कोर्ट से घोषित फरार

February 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.