Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा – आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा – आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा – आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंबिकापुर। आज सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई, जहां उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही.

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य 25 साल का हो गया है. छत्तीसगढ़ के रहने वाले सभी लोगों को मैं बधाई देती हूं. भगवान बिरसा मुंडा के इस कार्यक्रम में शामिल होने और उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है. अंबिकापुर में व्यापक स्तर पर 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जनजाति गौरव दिवस मनाया गया है. जनजाति समाज का इस देश में बहुत बड़ा योगदान है.

उन्होंने कहा, अंबिकापुर से ओड़िसा, झारखंड 200 किलोमीटर दूर है. छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सटा हुआ है. छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के लोगों में रोटी और बेटी का संबंध है. छत्तीसगढ़ के लोग उड़ीसा में शादी करते हैं और उड़ीसा वाले छत्तीसगढ़ में शादी करते हैं. उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की दोस्ती बहुत पुरानी है. झारखंड-छत्तीसगढ़, झारखंड-उड़ीसा के जनजाति समाज की विरासत बहुत गहरी है.

राष्ट्रपति ने कहा, छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखे हुए हैं इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं, क्योंकि अपनी संस्कृति को जीवित रखना बहुत जरूरी है. मैं भी जनजाति समाज की बेटी हूं, जनजाति परिवार में जन्म लेने पर मुझे बहुत गर्व है. जनजाति समाज की परंपरा को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं.

आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत
उन्होंने कहा, आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को प्रमोट होने की जरूरत है क्योंकि यह बेहद खूबसूरत और सुंदर है. ऐसे कार्यक्रमों में मैं जब जाती हूं तो जनजाति परिवार के लोगों से मुलाकात करती हूं. जनजाति महिलाओं से मुलाकात करने पर मुझे अच्छा लगता है. स्थानीय स्तर पर भी जनजाति समाज की संस्कृति और उनके विकास को प्राथमिकता से ध्यान देने की जरूरत है. शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, जंगल, जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को मजबूत करने के लिए काम करने की जरूरत है.




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के इंतज़ामों का केंद्रीय राज्यमंत्री उइके ने लिया जायजा
Next Article उमंग’ पोषण देखरेख कार्यक्रम को मजबूत बनाने हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन और कार्यशाला सम्पन्न
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.