Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में अब तक तीन लाख से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि राज्य में अब तक तीन लाख से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण किया जा चुका है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के लिए ठोस डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की संभावित कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक खादों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. इसी कड़ी में तरल ‘नैनो डीएपी’ एक प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है. इसके प्रयोग से किसानों को प्रति एकड़ धान की फसल में लगभग 75 रुपये का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है.

उन्होंने बताया कि राज्य शासन के निर्देश के अनुसार राज्य में इफको कंपनी द्वारा अब तक तीन लाख पांच हजार से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलों का भंडारण सुनिश्चित किया गया है. इनमें से 82 हजार 470 बोतलें डबल ‘लॉक’ केंद्रों में, एक लाख 41 हजार 389 बोतलें प्राथमिक सहकारी कृषि साख समितियों में और 48 हजार बोतलें निजी क्षेत्र में भंडारित हैं. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में इफको कंपनी के पास 33 हजार से अधिक ‘नैनो डीएपी’ की बोतलें शेष उपलब्ध हैं. आधा लीटर की एक ‘नैनो डीएपी’ बोतल सहकारी समितियों में किसानों के लिए 600 रुपये की दर पर उपलब्ध कराई जा रही है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की एक एकड़ फसल के लिए आवश्यक 50 किलोग्राम ठोस डीएपी खाद के स्थान पर केवल 25 किलोग्राम ठोस डीएपी तथा एक लीटर ‘नैनो डीएपी’ की बोतल पर्याप्त होती है. एक बोरी (50 किलोग्राम) ठोस डीएपी की कीमत 1350 रुपये है जिसकी तुलना में नैनो डीएपी के प्रयोग से प्रति एकड़ 75 रुपये की बचत होती है. यह संयोजन पोषण की दृष्टि से एक बोरी ठोस डीएपी के समतुल्य होता है.

अधिकारियों ने बताया कि ‘नैनो डीएपी’ के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक किया गया है. राज्य सरकार ने समय रहते ठोस डीएपी की कमी की आशंका को भांपते हुए ‘नैनो डीएपी’ के उपयोग को लेकर किसानों के बीच एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया है. कृषि विभाग के मैदानी अमले, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों की सहायता से खेतों में ठोस डीएपी के साथ नैनो डीएपी के संयुक्त प्रयोग की विधियां किसानों को समझाई गई है.

उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर आयोजित कृषि चौपालों और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के माध्यम से किसानों को डेमो दिखाए गए और विस्तृत जानकारी दी गई. इसके साथ ही ‘नैनो डीएपी’ से संबंधित पंपलेट, बैनर और पोस्टर सहकारी समितियों में प्रर्दिशत किए गए हैं. कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी लगातार खेतों का भ्रमण कर रहे हैं और किसानों को ‘नैनो डीएपी’ के प्रयोग और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप किसान पूरे विश्वास के साथ अपनी धान की फसल में ‘नैनो डीएपी’ का उपयोग कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ओबीसी चुनौतियों का समाधान करने में विफल रही, भाजपा के लिए रास्ता खुल गया: राहुल
Next Article बीसीसीआई यूएई में एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार, भारत-पाकिस्तान मैच की संभावना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.