Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में असंगठित श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में असंगठित श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में असंगठित श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में ‘अटल श्रम सशक्तीकरण योजना’ के तहत असंगठित श्रमिकों को ‘कैशलेस’ इलाज की सुविधा प्रदान करने हेतु 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि असंगठित श्रमिकों और उनके परिवारों के समग्र विकास के लिए एक छत्र योजना के रूप में ‘अटल श्रम सशक्तीकरण योजना’ प्रारंभ की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए प्रथम चरण में पांच राज्यों-उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र में ‘मोर चिन्हारी भवन’ का निर्माण किया जाएगा। इन राज्यों में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के श्रमिक रहते हैं।

इसके अलावा, श्रमिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया गया है जिससे उन्हें हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिष्क रोग, जटिल सर्जरी आदि के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

श्रम विभाग की इस योजना के अंतर्गत, श्रमिकों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु ‘श्रमेव जयते’ पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों द्वारा आर्थिक गतिविधियों के खातिर बैंक से लिए गए ऋण पर ब्याज अनुदान देने के लिए शीघ्र ही एक नयी योजना प्रारंभ की जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकें।

इसके अतिरिक्त, असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सतत निगरानी हेतु राज्य के प्रत्येक संभाग में श्रम कल्याण कार्यालयों की स्थापना की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तिल्दा, उरला (रायपुर), लारा, खरसिया (रायगढ़) जैसे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में नए औषधालयों की स्थापना की जा रही है।

वहीं, बीमित हितग्राहियों को चिकित्सा सुविधाएं कैशलेस आधार पर उपलब्ध कराने हेतु कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने राज्य के 106 निजी चिकित्सालयों से अनुबंध किया है। इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु रायपुर तथा कोरबा में 100 बिस्तरों वाले एक-एक चिकित्सालय का निर्माण किया गया है, जिनमें ओपीडी सुविधा शुरू हो चुकी है। भिलाई तथा रायगढ़ में 100 बिस्तरों वाले चिकित्सालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि बिलासपुर में ऐसे एक चिकित्सालय की स्वीकृति कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा दी गई है।

श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के निकट ही सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘शहीद वीर नारायण ंिसह श्रम अन्न योजना’ शुरू की गई है। इन केंद्रों में श्रमिकों को पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले चरण में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, महासमुंद और सूरजपुर में कुल 21 केंद्र प्रारंभ किए गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएल्विश यादव के घर पर गोलीबारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article फिल्म को कला रूप में देखा जाना चाहिए: ‘द बंगाल फाइल्स’ के अभिनेता सौरव दास
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.