राष्ट्रवाणी 27 अगस्त 2026। अंबुजा माल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद भाई बहनों के लिए आयोजित शराब पार्टी रद्द कर दिया गया। इससे पहले इस आयोजन की इंटरनेट पर गुपचुप तैयारी और बुकिंग की जा रही थी। छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी है कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे। इसके बाद कार्यकर्ता दोपहर अंबुजा माल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजकों ने रद्द करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी इस आयोजन पर 28 और उसके बाद भी नजर रहेगी।

इसके लिए तैयार ब्रोशर और इंस्टाग्राम पोस्टर में रक्षाबंधन/राखी त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने 28 अगस्त को द बियर कैफे में नाइट पार्टी कहा गया था। इसमें केवल भाई बहनों को प्रवेश के लिए फाइंड यूअरवाइब. इन पर बुकिंग करना था। शुक्रवार शाम 7-8 वन प्लस वन शराब के पैग दिए जाते और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर भी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version