Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

‘ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा’, US ने युद्धविराम के लिए रखीं ये मांगें

March 25, 2026

नेपाल में जन्मे डिफेंडर भारती हांगकांग के खिलाफ एशियाई कप क्वालीफायर से पहले भारतीय शिविर में

March 25, 2026

मांडविया चाहते हैं कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें भारतीय लैक्रोस टीम

March 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत, 10 किमी तक अलर्ट
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत, 10 किमी तक अलर्ट

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMarch 25, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत, 10 किमी तक अलर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴21 दिन तक चिकन खाने पर रोक

राष्ट्रवाणी 25 मार्च। बिलासपुर के कोनी इलाके में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि होने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। बीते 19 से 24 मार्च के बीच करीब 4400 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए इलाके में सख्त निगरानी शुरू कर दी है।

जिला प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ और 10 किलोमीटर तक ‘सर्विलांस जोन’ घोषित किया है। इस पूरे इलाके में मुर्गियों, अंडों और चारे की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

प्राथमिक जांच में दो मुर्गियों में वायरस की पुष्टि के बाद, सभी संक्रमित पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट (कूलिंग) कर दिया गया है।

अब पूरे पोल्ट्री फार्म को सील किया जाएगा और 6 महीने तक खाली रखा जाएगा, ताकि संक्रमण दोबारा न फैले।
मृत मुर्गियों के सैंपल भोपाल और पुणे की लैब में भेजे गए थे। भोपाल लैब ने बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस. तंवर ने बताया कि 19 से 24 मार्च के बीच सरकारी पोल्ट्री फार्म में करीब 4400 मुर्गियों की मौत हुई है। सैंपल जांच में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है। सभी जरूरी प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पोल्ट्री बिक्री केंद्रों को निगरानी में रखा है। अब हर दिन स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संक्रमित पक्षियों को नष्ट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वे 21 दिनों तक चिकन का सेवन न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

सीएमएचओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों और आसपास रहने वालों को आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमण रोकने में लगे स्टाफ को जरूरी दवाएं दी गईं है तथा किसी में लक्षण दिखने पर जांच और एंटीवायरल दवा की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी तक किसी भी व्यक्ति में लक्षण नहीं देखा गया है। जिला स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। फिलहाल इंसानों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, जिससे थोड़ी राहत है।

बर्ड फ्लू एक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से पक्षियों में फैलती है। कुछ मामलों में यह अन्य जानवरों और इंसानों को भी प्रभावित कर सकती है, इसलिए समय रहते रोकथाम बेहद जरूरी होती है।

कलेक्टर-एसएसपी का दौरा, हालात का लिया जायजा

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मंगलवार देर रात कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने कोनी क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमों को मौके पर जरूरी निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर सख्त नियंत्रण, सैंपलिंग, कुलिंग और संक्रमित पक्षियों के सुरक्षित निपटान को वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने को कहा।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कंटेनमेंट क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा और अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफवाहों पर नियंत्रण के साथ सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं, नगर निगम को सफाई, सैनिटाइजेशन और कचरा प्रबंधन दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 75,678 के स्तर पर, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत
Next Article मांडविया चाहते हैं कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें भारतीय लैक्रोस टीम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

रायपुर में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन: चंद्रखुरी धाम में श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम

March 25, 2026
Chhattisgarh

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की

March 25, 2026
Chhattisgarh

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : करीब 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

March 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

‘ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा’, US ने युद्धविराम के लिए रखीं ये मांगें

March 25, 2026

नेपाल में जन्मे डिफेंडर भारती हांगकांग के खिलाफ एशियाई कप क्वालीफायर से पहले भारतीय शिविर में

March 25, 2026

मांडविया चाहते हैं कि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें भारतीय लैक्रोस टीम

March 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.