🔴लक्ष्मी कमर्शियल, SRS ट्रेडर्स में दबिश
राष्ट्रवाणी, 26 मार्च 2026। वित्त वर्ष के अंतिम दिनों में जीएसटी ने बड़ी छापेमारी की है। 10 अफसरों की टीम ने भैंसथान रामसागरपारा स्थित अन्नपूर्णा कांप्लेक्स में लक्ष्मी कमर्शियल और एसआर एस ट्रेडर्स में दबिश दी है। दोनों फर्मों के 4 ठिकानों पर जांच चल रही है। अब तक की पड़ताल में बड़ी मात्रा में फर्जी बिलों के जरिए लाखों के टैक्स की चोरी का खुलासा किया है। सैकड़ों बोगस बिल जब्त कर कुल कर चोरी का आंकलन कर रही है। सभी ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पुराने बिल जब्त किए गए हैं।

