रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न भागों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं इलाकों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, द्रोणिका दक्षिण-पूर्व राजस्थान से मध्य मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाती है। दक्षिण झारखंड और आसपास के इलाकों में गंगा पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है जो उसे के साथ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर उनके मध्यम बारिश की संभावना है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। एक दो जगह पर भारी बारिश होने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने राजनांदगांव, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में अलगे तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version