Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में ‘न्यूड पार्टी’ मामला: महिला आयोग सख्त, जांच का फैसला जल्द
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘न्यूड पार्टी’ मामला: महिला आयोग सख्त, जांच का फैसला जल्द

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में ‘न्यूड पार्टी’ मामला: महिला आयोग सख्त, जांच का फैसला जल्द
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jeevan Ayurveda

 रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी में इंस्टाग्राम पर न्यूड पार्टी का एक पोस्टर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। सिनफुल राइटर1 नामक आईडी से किए गए इस पोस्ट में पार्टी की जगह और 18+ कपल्स, युवतियों और महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया था। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से फैला, जिसके बाद पुलिस और महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लिया।

Ad

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख को जांच का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि दो दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और अंतिम व्यक्ति की गिरफ्तारी तक रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह पहली बार नहीं है जब रायपुर में विवादित आयोजन सुर्खियों में आया हो। इससे पहले विधानसभा रोड के एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी आयोजित हुई थी, जिसका बजरंग दल और अन्य संगठनों ने विरोध किया था।

कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना
कथित न्यूड पार्टी पोस्टर के सामने आते ही कांग्रेस ने सरकार और पुलिस पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सरकार का डर खत्म होने से इस तरह के ट्रेंड बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर पर हमला बताया।

बजरंग दल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। विभाग संयोजक रवि वाधवानी ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद क्लबों को बंद कराएंगे।

सरकार की ओर से गृह मंत्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ऐसी धृष्टता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और प्रदेश की संस्कृति को आहत करने वाले आयोजनों की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के कड़े तेवर: शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों पर होगी FIR और फिर होगी बर्खास्तगी
Next Article CM साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में ’जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति’ का किया शुभारंभ… जशपुर जम्बूरी से जिले के पर्यटन को मिल रही नयी पहचान… नए सीजन का आयोजन 6 से 9 नवंबर तक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.