रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए 34 नए ‘नालंदा परिसर’ तैयार कर रही है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ये परिसर न केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में बनेंगे, बल्कि राज्य के सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर और पेंड्रा सहित सुदूर वन क्षेत्रों में भी बनेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए काम कर रही है.

उन्होंने कहा, ”हम विभिन्न क्षेत्रों के शहरों में नालंदा परिसरों का निर्माण कर रहे हैं ताकि सुकमा से सूरजपुर और रायगढ़ से कवर्धा तक, हर कोने के युवा गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधाओं तक पहुंच सकें. ये नालंदा परिसर केवल इमारतें नहीं हैं, ये हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं.” उन्होंने कहा कि सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, ये केंद्रीय पुस्तकालय-सह-पठन क्षेत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह के अध्ययन विकल्प प्रदान करेंगे तथा वहां उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली पुस्तकें होंगी.17

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version